-
Advertisement
बच्चे को लेने स्कूल गई थी मालकिन, टेलर ने नगदी व गहने पर किया हाथ साफ
ऊना। नगर परिषद मैहतपुर-बसदेहड़ा के वार्ड नंबर दो गीता कॉलोनी के एक घर से सोने के आभूषण सहित 50 हजार की नगदी चोरी हुई है। मामले को लेकर महिला ने पुलिस को शिकायत देते हुए घर में काम करने वाले टेलर के खिलाफ चोरी करने का आरोप जड़ा है। पुलिस ने महिला की शिकायत पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
यह भी पढ़े:चंबा में विजिलेंस ने 8 हजार की रिश्वत लेते रंगे हाथ दबोचा नायब तहसीलदार
पुलिस को दी शिकायत में मधु खन्ना निवासी वार्ड नंबर दो, मैहतपुर बसदेहड़ा ने बताया -मैं अपने घर में सिलाई का काम करती हूं। लेडीज सूट सिलाई के लिए यूपी निवासी सरोज खान को बतौर टेलर रखा हुआ है। गत दिवस स्कूल से बच्चों को लेने के लिए शिवालिक कॉलोनी गई थी। वापस आकर देखा, तो कि टेलर सरोज खान घर पर नहीं था। फोन करने पर सरोज खान ने मैहतपुर बाजार होने की बात कहते हुए थोड़ी देर बाद घर आने को कहा। लेकिन जब दोबारा फोन किया, तो बंद पाया गया। शक होने पर अपने घर में रखी अलमारी को चैक किया, तो 50,000 रूपये नकद और दो लाख रुपये के आभूषण गायब थे। महिला व उसके पति ने सरोज खान की काफी तलाश की, लेकिन कोई पता नहीं चला। मधु खन्ना का आरोप है कि सरोज ने ही घर में रखी नगदी व आभूषण चोरी किए हैं। एएसपी ऊना प्रवीण धीमान ने बताया कि पुलिस ने महिला की शिकायत पर टेलर के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

