-
Advertisement
Himachal: दफ्तरों में फाइव डे वीक, बंद होंगे मंदिर और भी बहुत कुछ- जानिए
शिमला। हिमाचल (Himachal) में कोरोना (Corona) के बढ़ते मामलों को लेकर जयराम सरकार (Jai Ram Govt) ने नई बंदिशें लगा दी हैं। शादी व अन्य सामाजिक व धार्मिक आयोजनों में अब पचास लोग ही शामिल हो पाएंगे। चाहे आयोजन किसी हाल आदि में हो या फिर बाहर खुले में हो। वहीं, अंतिम संस्कार में भी पचास लोग शामिल हो सकेंगे। सरकारी दफ्तरों में भी पचास फीसदी क्षमता के साथ काम होगा। साथ ही फाइव डे वीक (Five Day Week) पर को लेकर फैसला लिया गया है। इसके अलावा बसों में भी पचास फीसदी क्षमता से सवारियां बैठ सकेंगी। हिमाचल में नवरात्र (Navratri) के बाद मंदिरों को भी बंद कर दिया जाएगा। यह निर्णय सीएम जयराम ठाकुर की अध्यक्षता में यहां हुई बैठक में लिए गए हैं।
यह भी पढ़ें: कोरोना का कहरः एक मई तक बंद रहेंगे शिक्षण संस्थान, बुला ली Cabinet

सीएम जयराम ठाकुर ने कहा कि नवरात्र के बाद मंदिर आम जनता के लिए बंद किए जा सकते हैं। मंदिरों को केवल पूजा के लिए ही खोलने को लेकर निर्णय लिया जा सकता है। उन्होंने कहा कि बसें भी 50 फीसदी सवारियों के साथ चलेंगी। सोशल गेंदरिंग पर भी बंदिश लगाई है। उन्होंने कहा कि शादियों और अन्य आयोजनों में अब 50 लोग ही शामिल हो सकेंगे। शादी चाहे हाल आदि बंद क्षेत्र में हो या फिर खुले में हो। 1 मई को दोबारा रिव्यू किया जाएगा और आगामी फैसला लिया जाएगा। सीएम ने आगामी 22 अप्रैल को होने वाली कैबिनेट (Cabinet) की बैठक में कोरोना पर अन्य महत्वपूर्ण फैसले लेने के भी संकेत दिए हैं। इसके अलावा बाहर से आने वाले लोगों पर भी बंदिशें लगाने के संकेत सीएम जयराम ठाकुर (CM Jai Ram Thakur) ने दिए हैं। बता दें कि हिमाचल में बीते 24 घंटों के दौरान दो हजार से भी अधिक मामले सामने आए हैं, जबकि 25 लोगों को मौत हुई है। एक्टिव केस (Active Case) 9,717 पहुंच गए हैं। अब तक प्रदेश में 1,202 लोगों की कोरोना से मौत हो चुकी है।
हिमाचल और देश-दुनिया की ताजा अपडेट के लिए join करें हिमाचल अभी अभी का Whats App Group

