-
Advertisement
Tense Atmosphere | Hungama | Panchayat Election |
हिमाचल प्रदेश में पंचायत चुनाव के दूसरे चरण के लिए मतदान चल रहा है। इसी दौरान ऊना के बसोली में मतदान प्रक्रिया के दौरान दो प्रत्याशियों के समर्थकों के बीच गहमागहमी का माहौल बन गया। दोनों पक्षों के बीच तीखी बहस होने लगी, लेकिन स्थिति बिगड़ने से पहले ही मौके पर मौजूद पुलिस कर्मियों ने हस्तक्षेप कर दोनों पक्षों को मतदान केंद्र परिसर से बाहर कर दिया। पुलिस की तत्परता से स्थिति जल्द सामान्य हो गई और मतदान प्रक्रिया शांतिपूर्वक जारी रही। वहीं आज मौसम अनुकूल रहने के कारण बुजुर्ग, महिलाएं और युवा मतदाता भी बड़ी संख्या में मतदान केंद्रों तक पहुंचे। प्रशासन द्वारा मतदान केंद्रों पर सुरक्षा और मूलभूत सुविधाओं के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। प्रदेश के सबसे गर्म माने जाने वाले जिला ऊना में भी बादल छाए हुए हैं। यहां सुबह से ही मतदाताओं में उत्साह देखने को मिला। उधर,भोरंज की दशमल पंचायत में 116 वर्षीय वृद्ध खड़कू राम भी अपने मत का प्रयोग किया।

