-
Advertisement
सितमगर रहा सितंबर: 7.34% पर पहुंची देश की रिटेल महंगाई दर, जनवरी के बाद सर्वाधिक
नई दिल्ली। कोरोना काल के दौरान मंद पड़ी अर्थव्यवस्था (Economy) के बीच सितंबर का महीना आम आदमी के लिए काफी सितमगर रहा। सरकार ने बताया है कि खाद्य पदार्थों की कीमतों में तेज़ी से इस साल सितंबर में रिटेल महंगाई दर (Retail inflation rate) बढ़कर 7.34% हो गई जो जनवरी 2020 के बाद सर्वाधिक है। इससे पहले अगस्त 2020 में रिटेल महंगाई दर 6.69% थी। इसके अलावा सितंबर में खाद्य महंगाई दर भी बढ़कर 10.68% हो गई, जो इससे पिछले महीने में 9.05% थी।
अंडों की महंगाई दर में भी हुआ इजाफा
सितंबर में सब्जियों के मूल्य में 20.73 फीसद की वृद्धि देखने को मिली। अगस्त में सब्जियों की महंगाई दर 11.41 फीसद पर रही थी। इसी तरह अगस्त के मुकाबले सितंबर में फलों के दाम में ज्यादा तेज वृद्धि दर्ज की गई। वहीं, आंकड़े दिखाते हैं कि सितंबर में अंडों की महंगाई दर 15.47 फीसद पर रही, जो अगस्त में 10.11 फीसद पर थी।
यह भी पढ़ें: संडे हो या मंडे रोज खाते हैं अंडे तो इन बातों का जरूर रखें ख्याल
इससे पहले अगस्त 2019 में आईआईपी में 1.4 प्रतिशत की गिरावट आई थी। सांख्यिकी और कार्यक्रम क्रियान्वयन मंत्रालय ने एक बयान में कहा, ‘कोविड- 19 महामारी फैलने के बाद के आईआईपी आंकड़ों की महामारी से पहले के महीनों के आंकड़ों के साथ तुलना करना उचित नहीं होगा।’ इसमें कहा गया है, ‘प्रतिबंधों में धीरे धीरे ढील दिये जाने के साथ ही आर्थिक गतिविधियों में उसी के अनुरूप सुधार देखा गया है। यह सुधार अलग स्तर पर और आंकड़ों की रिपोर्टिंग के स्तर पर भी देखा गया है।’

