-
Advertisement
Himachal: चलती बस में चालक को आया हार्ट अटैक, मौत से पहले बचा ली कई जिंदगियां- जाने कैसे
पांवटा साहिब। हिमाचल के सिरमौर जिला में एक चलती बस में चालक को हार्ट अटैक (heart attack) आ गया। हालांकि चालक समय रहते बस (Bus) को तुरंत सड़क के किनारे झाड़ियों के बीच ले गया। जिससे चालक की सूझबूझ से बड़ा हादसा टल गया। हादसा उपमंडल पांवटा साहिब के राजबन में गुरुवार को हुआ। यहां एक निजी बस का एक चालक कई जिंदगियों को बचा गया। पांवटा साहिब (Paonta sahib) से रेणुकाजी जा रही बस के चालक को चलती बस में दिल का दौरा पड़ गया। इस दौरान चालक ने बेहद सूझबूझ से काम लिया और बस को सड़क के किनारे झाड़ियों के बीच ले गया। चालक की सूझबूझ से सभी यात्री सुरक्षित बच गए। लेकिन दिल का दौरा पड़ने से बस चालक की मौत हो गई।
यह भी पढ़ें: HRTC की चलती बस में चालक की दिल का दौरा पड़ने से गई जान, 35 यात्री थे सवार

जानकारी के मुताबिक निजी बस सर्विस के चालक (Bus Driver) को चलती बस में अचानक सीने में दर्द उठा। अचानक दर्द से चालक बेहोश हो गया। इससे पहले कि बस अनियंत्रित होकर कोई बड़ा हादसा होता, चालक ने बस को झाड़ियों की तरफ मोड़ दिया और बस सड़क के किनारे झाड़ियों में घुस गई और झाड़ियों में जाकर रुकी। इस दौरान बस में दर्जनों लोग सवार थे। गनीमत यह रही कि बस झाड़ियों में जाकर रुक गई और यात्रियों को चोटें नहीं आई। चालक की अचानक बिगड़ी हालत के बाद लोगों ने ड्राइवर को सिविल अस्पताल (Civil hospital) पहुंचाया जहां उसकी मौत हो गई। स्थानीय प्रधान सुनील ने बताया कि चालक के सीने में दर्द उठा और बस अनियंत्रित होकर झाडिय़ों में घुस गई। ड्राइबर को बेहोशी की हालत में सिविल अस्पताल पांवटा पहुंचाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। चालक की सूझबूझ की हर तरफ तारीफ हो रही है कि किस तरह चालक ने अपनी मौत से पहले दर्जनों सवारियों और बस को सुरक्षित रखा। लेकिन दुखद बात यह है कि चालक खुद जिंदगी से जंग हार गया।

