-
Advertisement
Una: दुकानदार को सेल्स गर्ल से आपत्तिजनक बातें करना पड़ा महंगा, दुकान में ही धुनाई
ऊना। दुकान पर रखी सेल्स गर्ल (Sales girl) पर डोरे डालने का प्रयास एक दुकानदार (Shopkeeper) को खासा महंगा साबित हुआ। मामला लाडली रक्षक संस्था तक पहुंचने पर संस्था की महिला सदस्यों ने सेल्स गर्ल को परेशान कर रहे दुकानदार की दुकान पर पहुंच कर ऐसी मरम्मत की कि शायद सपने में भी वह दुकानदार किसी महिला से उल-जलूल बातें करने से डरे। उपमंडल अंब का एक दुकानदार कोरोना (Corona) काल में अपनी दुकान के लिए एक सेल्स गर्ल की तलाश में थे। किसी ने एक युवती को उनसे मिला दिया, जिन्हें उन्होंने नौकरी पर रख लिया, लेकिन दुकानदार के इरादे तो कुछ और ही थे। वह सेल्स गर्ल से रोजाना आपत्तिजनक बातें करने लगा। सेल्सगर्ल दुकानदार के इरादे भांप गई और उसने इसकी शिकायत (Complaint) लाडली रक्षक संस्था से कर दी।
यह भी पढ़ें: Gohar: दो भाईयों को कमरे में बंद कर स्कूल के चौकीदार ने नाबालिग बच्ची संग किया घिनौना काम
लाडली रक्षक संस्था ने युवती को दुकानदार की बातें फोन पर रिकॉर्ड (Record) कर लेने को कहा और युवती ने वैसा ही किया। फिर क्या था लाडली रक्षक संस्था की महिला सदस्यों ने उस दुकानदार को सबक सिखाने का मन बनाया और सभी सदस्य हाथों में डंडे लेकर दुकानदार के पास पहुंच गईं। फिर क्या था जो हुआ उसे शायद ही कभी दुकानदार भुला सके। दुकानदार की उसकी ही दुकान (Shop) पर ऐसी धुनाई हुई कि उसने माफी मांग कर जान छुड़ाई। जाहिर है कि कोरोना काल में कई जरूरतमंद लोग काम की तलाश में हैं, तो कई लोग उनकी मजबूरी का फायदा उठाने की फिराक में बैठे हैं। ऐसे लोगों के लिए लाडली रक्षक संस्था द्वारा उठाया गया कदम किसी सबक से कम नहीं हैं। इस घटना की हर कहीं चर्चा हो रही है।
हिमाचल की ताजा अपडेट Live देखनें के लिए Subscribe करें आपका अपना हिमाचल अभी अभी Youtube Channel

