-
Advertisement
मणिकर्ण में ऐसे रुकेगी पर्यटकों की गुंडागर्दी, पुलिस ने किए इंतजाम
शिमला। प्रदेश सरकार ने धार्मिक पर्यटन नगरी मणिकर्ण Religious tourist town Manikaran() में पर्यटकों के उपद्रव को रोकने के लिए कई इंतजाम किए गए हैं। इनमें सुमा रोपा नामक स्थान पर एक चेक पोस्ट स्थापित की गई है। इस चेक पोस्ट सीसीटीवी (CCTV) के माध्यम से प्रत्येक गाड़ी का पंजीकरण ऑनलाइन (Online Registration) किया जाता है। संदेह होने पर गाड़ियों की वास्तविक चेकिंग (Checking) भी शुरू कर दी गई गई है। पिछले वर्ष पर्यटकों के हंगामे जैसी स्थिति फिर से उत्पन्न न हो, इसके लिए नियमित नाके तथा मोबाइल वाहनों से क्षेत्र में दिन रात गश्त लगाकर नजर रखी जा रही है।
13 आरोपियों के खिलाफ चालान दायर
मुख्य न्यायाधीश एम एस रामचंद्र राव और न्यायाधीश सत्येन वैद्य की खंडपीठ ने सरकार के इस वक्तव्य के बाद इस मामले से जुड़ी जनहित याचिका को बंद कर दिया। सरकार की ओर से कोर्ट (High Court) को बताया गया कि पिछले वर्ष घटी घटना में संलिप्त पाए गए 13 आरोपियों के खिलाफ चालान दायर कर दिया गया है और इन्हें गिरफ्तार (Arrest) भी कर लिया गया है। उल्लेखनीय है कि हाईकोर्ट ने इस घटना को लेकर छपी खबरों पर स्वत संज्ञान लिया था। छह मार्च 2023 को खबर प्रकाशित हुई थी कि पंजाब (Punjab) से आए पर्यटकों ने मनाली (Manali) के ग्रीन टैक्स बैरियर पर हंगामा किया।
ग्रीन टैक्स नहीं देने पर उलझे थे सैलानी
ग्रीन टैक्स (Green Tax) नहीं देने पर सैलानी मजदूरों से उलझ गए और देखते ही देखते करीब 100 मोटरसाइकिल सवार सड़क पर जमा हो गए। हुड़दंगबाजों ने नारेबाजी से माहौल तनावपूर्ण बना दिया। सात मार्च 2023 को प्रकाशित खबर के अनुसार पंजाब से आए पर्यटकों ने मणिकर्ण भी में उत्पात मचाया। छह मार्च 2023 की रात को मणिकर्ण में दंगे जैसी स्थिति देखी गई। बीयर की बोतलें नैना माता मंदिर की ओर सड़क पर फेंक दी। उपद्रवियों ने तोड़फोड़ की और मंदिरों, घरों और 20 वाहनों में लोहे की छड़ों और लाठियों से तोड़फोड़ की। कोर्ट ने इन घटनाओं पर स्वत संज्ञान लेते हुए राज्य सरकार को मामले में स्थिति स्पष्ट करने के आदेश दिए थे।

