-
Advertisement
भारत में इस परिवार के लोगों की है सबसे लंबी हाइट, विदेश से मंगवाते हैं कपड़े और जूते
Last Updated on January 28, 2022 by admin
दुनिया में बहुत लोग ऐसे हैं जो चाहते हैं कि उनकी हाइट लंबी हो। कहा जाता है कि ज्यादा कसरत और खेल कूद करने से बच्चों की हाइट बढ़ती है। जबकि इंसान की हाइट उसके लटकने या खाने-पीने से नहीं बल्कि पारिवारिक जींस के हिसाब से बढ़ती है। भारत का एक परिवार ऐसा भी है, जिसमें सभी सदस्यों की हाइट लंबी है। इस परिवार के लोग भारत के सबसे लंबी हाइट वाले लोग हैं।
यह भी पढ़ें-सेल से शॉपिंग करने से पहले हो जाएं सावधान, इन बातों का रखें ध्यान
गौरतलब है कि हमारे देश में लोगों की औसतन हाइट 5 फीट 5 इंच या फिर इससे ज्यादा 6 फीट तक की होती है। भारतीय पब्लिक ट्रांसपोर्ट की ऊंचाई भी नागरिकों की लंबाई के हिसाब से साढ़े 5 फीट तक की होती है। ऐसे में महाराष्ट्र के पुणे शहर के एक परिवार को पब्लिक ट्रांसपोर्ट में सफर करने में काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता है। उन्हें ज्यादा देर तक गर्दन झुकाकर सफर करना पड़ता है। इस कुलकर्णी परिवार के सबसे छोटे सदस्य की हाइट 6 फुट 4 इंच है।
भारत का सबसे लंबा परिवार
इस फैमिली के मुखिया शरद कुलकर्णी है, जिनकी लंबाई 7 फिट 1.5 इंच है और उनकी पत्नी संजय कुलकर्णी की लंबाई 6 फीट 2.6 इंच है। इसी वजह से कुलकर्णी परिवार ने एक अनोखा वर्ल्ड रिकॉर्ड कायम किया है। साल 1989 में में शरद और संजय कुलकर्णी को दुनिया का सबसे लंबी जोड़ी होने का खिताब दिया गया था। इनका नाम लिम्का बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड (Limca Book of World Record) में दर्ज किया गया।
शरद कुलकर्णी ने अपनी लंबी हाईट के चलते किशोरावस्था में ही स्पोर्ट्स ज्वाइन कर लिया था। जिसके बाद उन्होंने देश के लिए बास्केटबॉल का मैच भी खेला था। इसके बाद वर्ष 1988 में शरद की शादी हो गई और फिर कपल ने दो बेटियों को जन्म दिया। उनकी बड़ी बेटी का नाम मुरुगा है, जिसकी हाइट 6 फिट 1 इंच है, जबकि छोटी बेटी का नाम सानिया है, जिसकी लंबाई 6 फीट 4 इंच है।
ऐसे करते हैं सफर
ये परिवार पब्लिक ट्रांसपोर्ट में भी नहीं बैठता है और ज्यादातर पैदल ही चलता है। परिवार का कहना है कि जब भी वह किसी पब्लिक ट्रांसपोर्ट का इस्तेमाल करते हैं तो सभी लोग उनको काफी हैरत से देखते हैं। ये परिवार कहीं जाने के लिए ज्यादातर अपनी निजी स्कूटी का इस्तेमाल करता है।
कई रिकॉर्ड में नाम दर्ज
भारत का यह सबसे लंबी हाइट वाला परिवार अपने नाम बहुत से रिकॉर्ड दर्ज करा चुका है, इसमें कुलकर्णी परिवार के सभी सदस्यों की संयुक्त हाइट को वर्ल्ड रिकॉर्ड दर्ज कराया गया है। शरद कुलकर्णी सहित उनकी पत्नी बेटियों की हाइट जोड़कर उनकी लंबाई 26 फिट हो जाती है। जिसके चलते इस परिवार को सबसे ज्यादा tallest family माना गया है। हालांकि, अब तक इस परिवार का नाम गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में दर्ज नहीं किया गया है।
झेलनी पड़ती है परेशानी
कुलकर्णी परिवार की लंबाई इतनी ज्यादा है कि पुणे समेत पूरे भारत में इनकी परिवार के सदस्यों की छोटी-छोटी जरूरतों को पूरा करने के लिए बहुत परेशानी होती है। सामान्य से ज्यादा हाइट होने के कारण कुलकर्णी परिवार के लोगों को उनके शरीर के साइज के कपड़े नहीं मिलते हैं ना ही उनके पैरों के साइज के जूते मिलते हैं।
विदेश से मंगवाते हैं सामान
कुलकर्णी परिवार को यूरोपियन देशों से अपने साइज के कपड़े और जूते ऑर्डर करने पड़ते हैं। यहां तक कि इनके परिवार में खिड़की और दरवाजे का साइज भी काफी बड़ा है। कुलकर्णी हाउस में खिड़कियों और दरवाजों का साइज 6 से 8 फीट है, जो सामान्य से काफी ज्यादा लंबाई वाली हैं।