-
Advertisement
इस देश में बनेगा दुनिया का पहला तैरने वाला शहर, 2025 तक होगा तैयार
Last Updated on February 23, 2023 by sintu kumar
दुनियाभर में कई तरह के अजूबे तैयार किए जाते हैं, जोकि लोगों को अपनी ओर काफी आकर्षित भी करते हैं। ऐसा ही एक अजूबा दक्षिण कोरिया (South Korea) के बुसान शहर में बनाया जा रहा है। बुसान में समुद्रतट के किनारे दुनिया का पहला तैरने वाला शहर (floating city) बनाया जा रहा रहा है। इस शहर का निर्माण 2025 तक कर लिया जाएगा। शहर को तैयार करने में 1500 करोड़ रुपये तक का खर्च आएगा।
यह भी पढ़ें: गजब! इस होटल के कमरे में नींद में करवट लेते ही आप पहुंच जाएंगे दूसरे देश
जानकारी के अनुसार, इस शहर को तैयार करने के लिए बुसान मेट्रोपॉलिटन सिटी ऑफ रिपब्लिक ऑफ कोरिया, यूएन हैबिटेट और न्यूयॉर्क की डिजाइनिंग फर्म ओशियानिक्स के बीच करार हुआ है। रिपोर्ट के मुताबिक इस शहर में इंसानों के रहने के लिए छोटे-छोटे आइलैंड तैयार किए जाएंगे। यह आइलैंड हेक्सागोनल आकार के होंगे। इस शहर में साफ पानी की पूरी व्यवस्था होगी। शहर में सीफूड और प्लांट बेस्ड डाइट से तैयार होने वाला खाना मिलेगा। इसके अलावा खरीदारी के लिए भी यहां पानी में ही जगह बनाई जाएंगी। खरीदार बोट के जरिए एक आइलैंड से दूसरे आइलैंड का सफर तय कर खरीददारी करेंगे। दावा किया गया है कि पानी में बनाए जाने वाले आइलैंड बाढ़ के खतरे को कम करेंगे, जिसके चलते इन आइलैंड्स में बाढ़ का खतरा कम होगा। इस शहर में बिजली सोलर पैनल का इस्तेमाल कर खुद तैयार की जाएगी। आइलैंड में घरों को तैयार करने के लिए स्थानीय स्तर पर मिलने वाली चीजें बांस आदि का इस्तेमाल किया जाएगा।
हिमाचल और देश-दुनिया के ताजा अपडेट के लिए like करे हिमाचल अभी अभी का facebook page