-
Advertisement
वास्तु के ये उपाय दूर कर देंगे आप की सभी परेशानियां ,आजमा कर तो देखें
कई बार सफलता आप के द्वार तक पहुंच कर वापस लौट जाती है। आप मेहनत तो करते हैं लेकिन उनका फल नहीं मिल पाता। बीमारी, घरेलु कलह जीवन में व्यक्ति को आगे बढ़ने नहीं देते। ऐसे में हमें कुछ सही करने का रास्ता दिखाई नहीं देता। कई बार घर का वास्तु सही न होने के कारण भी ये सब होता है। सब कुछ सहीं रहे, जीवन में तरक्की हो इसके लिए आप छोटे -छोटे रुटीन में करने वाले उपाय कर सकते हैं। इससे आप अपने जीवन में कुछ न कुछ सकारात्मक बदलाव अवश्य महसूस करेंगे।
यह भी पढ़ें: वास्तुशास्त्रः सही जगह पर रखें तीन टांगों वाला मेंढक, बदलेगी किस्मत
वास्तु शास्त्र के अनुसार, घर में टूटे बर्तन, शीशा और फर्नीचर रखने से दरिद्रता आती है। इसलिए घर में इस तरह का सामान नहीं रखना चाहिए। कहते हैं कि इस तरह के सामान को घर से बाहर निकाल देना चाहिए। ऐसा करने से घर में सकारात्मक ऊर्जा आती है।
शास्त्रों में घर की रसोई का विशेष महत्व बताया गया है। वास्तु शास्त्र के अनुसार, घर की रसोई में वास्तु दोष होने पर इसका सीधा असर सदस्यों के स्वास्थ्य पर पड़ता है। वास्तु दोष को दूर करने के लिए दक्षिण-पूर्व दिशा यानी अग्निकोण में बल्ब लगाएं।
सुबह स्नान के बाद सूर्यदेव को जल चढ़ाएं और अपने घर के मंदिर में पूजा-अर्चना करें। पूजा के बाद घर के मुख्य दरवाजे पर स्वास्तिक बनाएं। उस पर अक्षत और जल चढ़ाएं। ऐसा हर रोज करें। घर के मेनगेट पर प्रतिदिन नया स्वास्तिक बनाएं और पहले से बना स्वास्तिक साफ कर दें। कहते हैं कि ऐसा करने से मां लक्ष्मी घर की ओर आकर्षित होती हैं।
अगर आपके जीवन में लगातार मुश्किलें बढ़ रही हैं और आपको लगता है कि घर में कोई वास्तुदोष है। ऐसे में वास्तुदोष को दूर करने के लिए आप घर के मेनगेट के दाईं ओर तुलसी का पेड़ लगाएं और घर के बाईं ओर केले का पेड़ लगाएं। ध्यान रहे कि पेड़ों की लंबाई ज्यादा नहीं होनी चाहिए।
अगर आप घर-मकान खरीदना चाहते हैं, लेकिन चाह कर भी प्लॉट नहीं खरीद पा रहे हैं तो इसके लिए यह उपाय अजमा सकते हैं। वास्तु शास्त्र के अनुसार, उस प्लॉट पर अनार का एक पेड़ लगाकर छोड़ दें। इस उपाय से घर बनने का योग जल्द बनता है।
वास्तु दोष से मुक्ति पाने के लिए घर की छत पर एक बड़ा गोल आईना लगाना चाहिए। शीशा इस तरह से लगाना चाहिए कि इसमें पूरा घर दिखे। कहते हैं कि ऐसा करने से धन आगमन के नए साधन बनते हैं और धन वृद्धि होती है।