-
Advertisement
कोरोना काल में Third Party Motor Insurance महंगा होने जा रहा, पड़ेगी कुछ ऐसी मार
कोरोना काल में थर्ड पार्टी मोटर इंश्योरेंस (Third Party Motor Insurance) महंगा (Expensive) होने जा रहा है। प्रीमियम में 10 फीसदी तक बढ़ोतरी की बात कही जा रही है। बीमा नियामक इरडा ने पहली अप्रैल 2020 से शुरू हुए अगले वित्त वर्ष में प्रीमियम दरों में बढ़ोतरी का प्रस्ताव किया किया था। क्योंकि कोरोना महामारी के चलते बीते वर्ष भी थर्ड पार्टी प्रीमियम (Premium) में बढ़ोतरी नहीं की गई थी। इसलिए इस वर्ष इसमें बढ़ोतरी की पूरी-पूरी संभावना है।
यह भी पढ़ें: Bike-Scooty लेने से पहले जरूरी Tips,ये रपट बताएगी क्या करना है क्या नहीं
बीमा कंपनियों का कहना है कि प्रीमियम में बढ़ोतरी नहीं होने से नुकसान उठाना पड़ रहा है। ऐसे में उम्मीद जताई जा रही है कि इरडा की ओर से प्रीमियम में बढ़ोतरी का प्रस्ताव अगले महीने तक आ सकता है। इरडा (IRDA) ने बीते वर्ष जो प्रस्ताव दिया था उसमें वित्त वर्ष 2020-21 में 1000 सीसी से कम की कारों के लिए थर्ड पार्टी मोटर बीमा प्रीमियम दरों (Motor Insurance Premium) को 5.3 फीसदी से बढ़ाकर 2182 रूपए करने का प्रस्ताव था। इसी तरह 1000 सीसी से 1500 सीसी की कारों के लिए प्रीमियम को 3221 रुपए से बढ़ाकर 3383 रूपए करने का प्रस्ताव दिया गया था। इसी तरह 1500 सीसी से ज्यादा की कारों के लिए थर्ड पार्टी प्रीमियम को मौजूदा स्वरूप 7890 रूपए पर ही कायम रखने का प्रस्ताव था।
याद रहे कि थर्ड पार्टी इंश्योरेंस उसे कहते हैं जो थर्ड पार्टी को नुकसान होने पर वित्तीय भरपाई करता है। थर्ड पार्टी में प्रॉपर्टी या व्यक्ति दोनों शामिल होते हैं। दूसरी तरफ कंप्रिहेंसिव कवर वो होता है जो थर्ड पार्टी के सहित वाहन को किसी भी नुकसान और व्यक्तिगत कवर (Personal Cover)प्रदान करता है। ये कवर आपको मानव निर्मित आपदाओं,आग, प्राकृतिक आपदाओं और दुर्घटनाओं व संबंधित विपत्तियों की घटनाओं से आपके वाहन को बचाता है।
