-
Advertisement
हिमाचल: तीन बच्चों की मां घर से अचानक हुई गायब, तलाश में दर-दर भटक रहा पति
मंडी। हिमाचल के मंडी (Mandi) जिला में तीन बच्चों की मां घर से गायब हो गई है। महिला की तलाश में पति दर-दर भटक रहा है। हर जगह तलाश करने के बाद भी जब महिला का कोई सुराग नहीं लगा, तो पति पुलिस के पास पहुंचा है। पति ने पुलिस से उसकी पत्नी को ढूंढ निकालने की गुहार लगाई है। यह परिवार नेपाली मूल का है। मिली जानकारी के अनुसार नेपाली मूल की 28 वर्षीय महिला डोलमा अपने 3 बच्चों को छोड़ कर घर से गायब हो गई है। लापता महिला (Missing Woman) का पति आशीष परिवार सहित कांगड़ा के बैजनाथ से मजदूरी के लिए मंडी के बल्ह विकास खंड की ग्राम पंचायत सकरोहा पहुंचा था, लेकिन उसकी पत्नी के अचानक से गायब होने के कारण पूरा गांव सकते में है। डोलमा को ढूंढने के लिए आशीष ने दिल्ली और नेपाल तक पता कर लिया, लेकिन उसकी पत्नी के बारे में उसे कोई जानकारी नहीं मिली। आशीष ने मामले को लेकर पुलिस चौकी गागल में शिकायत दर्ज करवाई है। मामले में पुलिस द्वारा शिकायतकर्ता पति के बयान के आधार पर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी गई है।
यह भी पढ़ें:हिमाचल: रहस्यमयी परिस्थितियों में नाबालिग लापता, बाहरी राज्य के युवक पर शक
पीड़ित पति आशीष मूलत नेपाल (Nepal) के सरलाई क्षेत्र का रहने वाला है और अपने परिवार सहित मंडी जिला के बल्ह विकास खंड की ग्राम पंचायत सकरोहा में रहता है। आशीष की शादी डोलमा से वर्ष 2007 में हुई थी। इससे पूर्व आशीष कांगड़ा जिला के बैजनाथ और लाहुल में मजदूरी का कार्य करता था। अपनी शिकायत में आशीष ने बताया कि बीते 22 अक्तूबर को जब वह मजदूरी के कार्य को लेकर घर से बाहर गया हुआ था तो घर पर उसकी पत्नी, बहन और तीन बच्चे मौजूद थे। वहीं, दोपहर बाद डोलमा अचानक घर से गायब हो गई और आज दिन तक उसका कोई पता नहीं चल पाया है। मामले की सूचना आशीष द्वारा पुलिस चौकी गागल को दे दी गई है। पुलिस द्वारा शिकायतकर्ता आशीष के बयान के आधार पर आगामी जांच शुरू कर दी है। एसपी मंडी शालिनी अग्निहोत्री ने कहा कि व्यक्ति ने अपनी पत्नी के लापता होने की शिकायत दर्ज करवाई है। पुलिस लापता महिला को ढूंढने का प्रयास कर रही है।
हिमाचल और देश-दुनिया की ताजा अपडेट के लिए join करें हिमाचल अभी अभी का Whats App Group



