-
Advertisement
Himachal: एक HPS को बनाया एसपी, दो बने एएसपी-आदेश जारी
शिमला। हिमाचल की जयराम सरकार (Jai Ram Govt) ने तीन एचपीएस (HPS) अधिकारियों को पदोन्नति का तोहफा दिया है। स्क्रीनिंग कमेटी की सिफारिश के बाद एक एडिशनल सुपरिटेंडेंट ऑफ पुलिस (Additional Superintendent of Police) को एसपी (Superintendent Of Police) बनाया गया है। वहीं, दो डीएसपी को पदोन्नत कर एएसपी बनाया गया है। हिमाचल के मुख्य सचिव अनिल खाची ने इस बारे आज आदेश जारी कर दिए हैं।
यह भी पढ़ें: जयराम सरकार ने 11 IAS और HAS को सौंपा अतिरिक्त कार्यभार-आदेश जारी
बता दें कि पांचवीं आईआरबी बस्सी बिलासपुर में एडिशनल सुपरिटेंडेंट ऑफ पुलिस तैनात मदन लाल को सुपरिटेंडेंट ऑफ पुलिस बनाया गया है। मदन लाल बैच 2006 के एचपीएस अधिकारी हैं। उन्हें दस दिन के अंदर पुलिस हेडक्वार्टर शिमला में ज्वाइनिंग रिपोर्ट देनी होगी। एसपी के पद पर उनकी तैनाती के आदेश अलग से जारी होंगे। वहीं, डीएसपी विजिलेंस धर्मशाला बलबीर सिंह और डीएसपी रोहड़ू शिमला को एएसपी (ASP) बनाया गया है। दोनों ही अधिकारी 2008 के एचपीएस हैं। उक्त दोनों अधिकारियों को भी दस दिन के अंदर पुलिस हेडक्वार्टर शिमला में ज्वाइनिंग रिपोर्ट देनी होगी। इनकी तैनाती के आदेश भी अलग से जारी होंगे।
हिमाचल और देश-दुनिया की ताजा अपडेट के लिए join करें हिमाचल अभी अभी का Whats App Group


