-
Advertisement
हिमाचलः मस्जिद में नमाज को लेकर दो गुटों में खूनी संघर्ष, तीन घायल
पांवटा साहिब। हिमाचल प्रदेश के सिरमौर जिला में एक मस्जिद (Mosque) में दो गुटों के बीच हुए खूनी संघर्ष (Clash) में तीन लोग घायल हो गए। घायलों का सिविल अस्पताल में उपचार चल रहा है। वहीं पांवटा पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। बताया जा रहा है कि पांवटा साहिब (Paonta Sahib) स्थित मस्जिद में नमाज को लेकर एक व्यक्ति ने अपने परिवार के लोगों के साथ मिलकर मस्जिद कमेटी के सदस्यों पर जानलेवा हमला कर दिया, जिसमें तीन लोगों को गंभीर चोटें आई हैं। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और आगामी कार्रवाई शुरू की।
यह भी पढ़ें: Bilaspur: भ्रष्टाचार के मामले में हेड कांस्टेबल निलंबित, SHO को नोटिस
मस्जिद कमेटी के उपाध्यक्ष अब्दुल रहीम कहना है कि पांवटा साहिब के वार्ड नंबर नौ में बनी मस्जिद में कोरोना महामारी को लेकर जिला प्रशासन और सरकार के आदेशों का पालन किया जा रहा था। लिहाजा, कोरोना महामारी से बचाव को लेकर लगाई गईं पाबंदियों को लेकर लोगों को अवगत करवाया गया। साथ ही अधिक भीड़ इकट्ठा ना करने की बात भी कही, लेकिन दूसरे गुट के लोगों ने इसका विरोध किया और अचानक हमला कर दिया। हमले में तीन लोगों को गंभीर चोटें आई हैं, जिनका उपचार सिविल अस्पताल में किया जा रहा है। मामले की पुष्टि डीएसपी वीर बहादुर (DSP Veer Bahadur) ने की है। उन्होंने बताया कि पुलिस कार्रवाई कर रही है।
हिमाचल और देश-दुनिया की ताजा अपडेट के लिए join करें हिमाचल अभी अभी का Whats App Group

