-
Advertisement
Social Distancing के निर्देश का पालन ना करने पर तीन दुकानें सील
हमीरपुर। जिला के भोरंज उपमंडल में कर्फ्यू के दौरान सोशल डिस्टेसिंग के दिशा-निर्देशों की अवहेलना करने पर तीन दुकानों को स्थानीय प्रशासन ने सील कर दिया है। कोरोना महामारी के कारण जारी कर्फ्यू (Curfew) के दौरान जिला में कंटेनमेंट क्षेत्र के बाहर सुबह 7.00 से 11.00 बजे तक प्रतिदिन चार घंटे कर्फ्यू में छूट दी जा रही है, ताकि लोग आवश्यक वस्तुओं की खरीद कर सकें और अन्य जरूरी सेवाओं का लाभ भी ले सकें। इस दौरान मास्क पहनना और दुकानों व संस्थानों में सोशल डिस्टेंसिंग सहित अन्य निर्देशों का पालन करना दुकानदारों एवं खरीददारों सहित सभी के लिए अनिवार्य है।
यह भी पढ़ें: Shimla शहर में पानी के Bill घर बैठे होंगे जमा, जल वितरण की भी मिलेगी पूरी जानकारी
भोरंज क्षेत्र में सोशल डिस्टेंसिंग (Social Distancing) बनाए रखने में कोताही बरतने पर एसडीएम भोरंज ने तीन दुकानों/संस्थानों के विरुद्ध कार्रवाई की है। इनमें भोर गांव में एक सब्जी की दुकान, मान्वीं में निजी क्लीनिक तथा कांगुघाटी गांव में एक किराना दुकान को सील किया गया है। इसके अतिरिक्त कर्फ्यू में छूट अवधि के दौरान बिना किसी वैध कर्फ्यू पास के वाहन लेकर घूम रहे लोगों के विरुद्ध भी कार्रवाई अमल में लाते हुए लगभग 20 वाहनों के चालान काटे गए हैं। साथ ही इनसे 11,800 रुपए का जुर्माना भी वसूल किया गया है। एसडीएम भोरंज अमित शर्मा ने कहा कि निषेधाज्ञा में छूट के दौरान लोगों को कोविड-19 से बचाव व सावधानियों से संबंधित सभी दिशा-निर्देशों की अनुपालना करना आवश्यक है। कोताही बरतने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई अमल में लाई जा रही है।
हिमाचल और देश-दुनिया की ताजा अपडेट के लिए join करें हिमाचल अभी अभी का Whats App Group

