-
Advertisement
हिमाचल में यहां चिट्टा और चरस के साथ दबोचे तीन तस्कर
सुंदरनगर। सलापड़ पुलिस चौकी की टीम ने चंडीगढ़-मनाली नेशनल हाई-वे 21 पर सलापड़ पुल के समीप तीन व्यक्तियों से चिट्टा और चरस बरामद करने में सफलता हासिल की है। पुलिस (police) ने एनडीपीएस एक्ट की धारा के तहत तीनों आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार सलापड़ पुलिस चौकी की टीम सलापड़ पुल के समीप पेट्रोलिंग पर मौजूद थी, उसी दौरान शक के आधार पर बिलासपुर क्षेत्र के रहने वाले 35 वर्षीय उदय ठाकुर, 27 वर्षीय आदित्य और 35 वर्षीय वीरेंद्र कुमार की तलाशी ली गई तो उनके कब्जा से 0.17 ग्राम चिट्टा (chitta) और 3.62 ग्राम चरस (chars) बरामद की।
यह भी पढ़ें: हिमाचल: होटल में चिट्टा सप्लाई करने पहुंचा था आरोपी, चढ़ा पुलिस के हत्थे
पुलिस ने तीनों आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट (ndps act) की धारा 20, 21, 27 और 29 के तहत मामला दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। एसपी मंडी शालिनी अग्निहोत्री ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि पुलिस ने बिलासपुर क्षेत्र के रहने वाले तीन व्यक्तियों को चिट्टा और चरस के साथ गिरफ्तार कर उनके खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है और मामले में गहनता से जांच की जा रही है। उन्होंने कहा कि आगामी कार्रवाई के लिए आरोपियों को सुंदरनगर न्यायालय में पेश किया जाएगा।
हिमाचल और देश-दुनिया की ताजा अपडेट के लिए join करें हिमाचल अभी अभी का Whats App Group…

