-
Advertisement
बंगाणा में कार सवार तीन युवक चिट्टे संग काबू, पीरनिगाह मंदिर में दो बाइक चोरी
Crime News: ऊना। पुलिस थाना बंगाणा (Bangana) के तहत बौल में पुलिस ने कार सवार तीन युवकों को चिट्टे (Chitta) संग काबू किया है। आरोपियों की पहचान नितिन बनियाल, अमन शर्मा व आशीष कुमार निवासी बड़सर, जिला हमीरपुर के रूप में हुई है। पुलिस (Police) ने तीनों के खिलाफ नशीला पदार्थ रखने पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
चेकिंग के लिए गाड़ी रोकी तो सहमें युवक
जानकारी के मुताबिक, सोमवार तडक़े बंगाणा पुलिस वाहनों की चेकिंग (Checking) कर रही थी। इस दौरान पुलिस ने ऊना की ओर से आ रही एक कार को रोक चेकिंग की। पुलिस को देख कार सवार तीनों युवक सहम गए। गाड़ी के चालक को कागजात दिखाने को कहा। डैशबोर्ड से खोलते ही एक पॉलीथिन नीचे गिर गया। पोलीथीन में पुलिस को 4.62 ग्राम चिट्टा बरामद हुआ। पूछताछ के दौरान तीनों युवकों की पहचान हमीरपुर के नितिन बनियाल, अमन शर्मा व आशीष कुमार के रूप में हुई है। DSP ऊना अजय ठाकुर ने बताया कि पुलिस ने तीनों के खिलाफ मादक द्रव्य अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
माथा टेकने मंदिर गए थे दोनों युवक
उत्तर भारत के प्रसिद्ध धार्मिक स्थल पीर निगाह मंदिर (Peernigah Temple) में दो बाइक चोरी होने का मामला सामने आया है। पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस को दी शिकायत में जतप्रीत सिंह निवासी डीसी कॉलोनी ऊना ने बताया कि रविवार शाम दोस्त दलविंद्र कुमार व जतिन चौधरी निवासी मोहल्ला बेहली ऊना के साथ बाइक संख्या एचपी 72 7383 पर पीर निगाह मंदिर पहुंचे। जहां पर मैंने व मेरे दोस्त जतिन ने अपनी बाइक लंगर हाल के सामने खड़ा करके मंदिर मे माथा टेकने चले गए। जब हम माथा टेकने के बाद वापिस अपनी मोटर साईकल के पास आए, तो मेरी बाइक गायब थी।
यह भी पढ़े:Vigilance के जाल में फंसा हरोली थाने का ASI, तीन हजार की रिश्वत लेते दबोचा
सुरक्षा कर्मी की बाइक भी चोरी
बाइक की तलाश में मंदिर के सुरक्षा कर्मी सुभाष चंद्र निवासी बसोली से पूछताछ, तो सुरक्षा कर्मी हमारे साथ मंदिर के गेट के बाहर आया। जतप्रीत सिंह ने बताया कि सुरक्षा कर्मी संग बाइक ढूंढ रहे थे, तो पता चला कि सुरक्षा कर्मी सुभाष चंद्र की भी बाइक संख्या एचपी 12के 8455 मंदिर के गेट के बाहर से गायब हो गई। जतप्रीत ने बाइक की काफी तलाश की, लेकिन कोई पता नहीं चल पाया। जतप्रीत ने बताया कि हमने सुभाष चंद्र के साथ गेट के बाहर सीसीटीवी कैमरा को चौक किया, तो उसमें एक लडक़ा सुभाष चंद्र की बाइक चोरी (Bike Stolen) कर ऊना की तरफ ले जाता हुआ दिखाई दिया।
मंदिर के बाहर वाहन पार्क करने से डरते हैं श्रद्धालु
मामले को लेकर जतप्रीत सिंह पुलिस को शिकायत दी है। ये चोरी का कोई पहला मामला नहीं है। इससे पहले भी पीरनिगाह मंदिर से बाइक चोरी हुई है, जिससे श्रद्धालु अपनी वाहन पार्क करने से डरते हैं। एएसपी ऊना संजीव भाटिया ने बताया कि पुलिस ने शिकायत के आधार पर अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस मंदिर के सीसीटीवी फुटेज (CCTV Footage) खंगाल रही है, ताकि शातिर को जल्द काबू किया जा सके।

