-
Advertisement
हिमाचल के स्कूलों की बदलेगी टाइमिंग: सुबह 7:30 से 1 बजे तक लगेंगी कक्षाएं
Himachal News: हिमाचल के शिक्षा विभाग ने भीषण गर्मी को देखते हुए स्कूलों की टाइमिंग बदली है। कांगड़ा, ऊना, हमीरपुर, बिलासपुर, बद्दी- बटोरीवाला -नालागढ़ (बीबीएन), पांवटा साहिब और नाहन के स्कूल अब सुबह 7.30 बजे से दोपहर एक बजे तक लगेंगे। इसे लेकर सभी डिप्टी डायरेक्टर को आदेश जारी कर दिए गए है। अभी राज्य के ज्यादातर सरकारी स्कूल सुबह 10 बजे से दोपहर बाद चार बजे तक लगते हैं। इससे बच्चों को गर्मी व लू की वजह से परेशानी झेलनी पड़ रही है। पत्र में कहा गया है कि कई शहरों में तापमान 40 से 45 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया है। ऐसे में बच्चों को परेशानी न हो, इसके लिए टाइमिंग बदली गई है।
ग्राउंड में खेलने की इजाजत नहीं मिलेगी
शिक्षा विभाग ने अपने आदेशों में यह भी साफ किया कि लू चलने या भयंकर गर्मी के दौरान किसी भी स्टूडेंट को ग्राउंड में खेलने की इजाजत नहीं दी जाएगी। सुबह के वक्त प्रार्थना सभा का समय भी कम करने को कहा गया है।शिक्षा विभाग ने सभी स्कूलों में बच्चों को दो बार वाटर ब्रेक देने के लिए कहा है, ताकि सभी बच्चे पर्याप्त पानी पी सके। शिक्षा विभाग ने अपने आदेशों में साफ किया है कि सभी जिलों के डिप्टी डायरेक्टर को स्कूलों की टाइमिंग बदलने से जुड़ी जानकारी शिक्षा निदेशालय को देनी होगी।
संजू चौधरी
