-
Advertisement
Himachal में कोरोना से जंग को Three step थ्योरी, आज जांच को लिए 280 सैंपल
Last Updated on April 23, 2020 by Deepak
शिमला। विश्वव्यापी कोविड-19 महामारी संक्रमण नियंत्रण के लिए प्रदेश सरकार स्थिति पर पूर्ण नजर बनाए हुए है। इसी संदर्भ में स्वास्थ्य प्रबंधन एवं कार्यों की समीक्षा के लिए सीएम जयराम ठाकुर (CM Jai ram Thakur) ने स्वास्थ्य विभाग के उच्चाधिकारियों के साथ बैठक की। सीएम ने विभाग द्वारा वर्तमान परिवेश में किए जा रहे कार्यों को सराहा और संक्रमण की रोकथाम के लिए निवारक एवं उपचारात्मक उपायों के प्रबंधन व संचालन के लिए दीर्घकालिक कार्य योजना पर मंथन किया। यह जानकारी देते हुए अतिरिक्त मुख्य सचिव (स्वास्थ्य) आरडी धीमान ने बताया कि विभाग सीएम जयराम ठाकुर के दिशा-निर्देशानुसार अपने वाले समय में कोविड-19 की स्थिति से निपटने के लिए पूर्ण रूप से तैयारी कर रहा है, जिसमें अंतर्गत तैयारियों को तीन चरणों (Three Steps) में बांटा गया है। सबसे पहले विभाग प्रदेश में सैंपल जांच की सुविधाओं को बढ़ाने के लिए प्रयासरत है, ताकि ज्यादा से ज्यादा लोगों के सैंपल की जांच की जा सके और कोविड 19 बीमारी के बारे में पता लगाया जा सके। इसी के साथ साथ तीन प्रकार के संस्थानों का चयन किया जा रहा है, जिसमें की ऐसे लोगों की निगरानी व इलाज के लिए रखा जा सके। जिनमें अभी कोई भी कोविड 19 के प्रति लक्षण नहीं हैं, लेकिन उनको निगरानी में रखाने की आवश्यकता है, जिनमें कोविड 19 के लक्षण हैं। लेकिन अभी बीमारी गंभीर स्थिति में नहीं है। ऐसे लोगों के लिए भी संस्थाओं को तैयार किया जाएगा जहां पर कोविड 19 पॉजिटिव मरीजों को गहन उपचार की आवश्यकता है। उन्होंने बताया कि स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग द्वारा कोरोना के अतिरिक्त अन्य आवश्यक स्वास्थ्य सेवाओं से संबंधित शिकायतों के निवारण के लिए व्हाट्सएप नंबर 01792007328 जारी किया है, जिस पर संपर्क साध कर कोई भी नागरिक स्वास्थ्य सेवाओं बारे अपनी परिवेदनाओं को निसंकोच दर्ज कर सकता है।
यह भी पढ़ें: High Court के आदेश : प्रवासी मजदूरों को तत्काल जरूरी सुविधाएं-राशन मुहैया करवाए Govt
उन्होंने बताया कि आज प्रदेश भर में 280 लोगों के सैंपल जांच के को लिए हैं। इनमें से 40 की रिपोर्ट नेगेटिव पाई गई है। 240 की रिपोर्ट का इंतजार है। प्रदेश में इस समय तक 3994 लोगों की जांच की जा चुकी है, जिसमें से 40 व्यक्तियों में इस संक्रमण की पुष्टि हो सकती है। उन्होंने बताया कि पिछले कल ऊना में पॉजिटिव आए 6 लोग और जिला सिरमौर में एक व्यक्ति जो बद्दी में उपचार के लिए दाखिल थे कि दूसरी जांच की रिपोर्ट नेगेटिव पाई गई है। वे सभी कोविड 19 बीमारी से ठीक हो चुके हैं। अभी तक प्रदेश में कुल 8847 लोगों को निगरानी पर रखा जा चुका है। इनमें से 5637 लोगों ने 28 दिन की अनिवार्य निगरानी अवधि को पूर्ण कर लिया है। 3210 लोग अभी भी निगरानी पर हैं।