-
Advertisement
होशियारपुर -दसूहा रोड पर दर्दनाक हादसा, दौलतपुर के चार लोगों की मौ#त, अमृतसर जा रहे थे सभी
Tragic Accident: घने कोहरे की वजह से होशियारपुर-दसूहा रोड पर एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ है। इस हादसे में ऊना के चार लोगों की मौत हो गई। मरने वाले सभी रिश्तेदार बताए जा रहे हैं, जो सुबह कार में सवार हो कर अमृतसर एयरपोर्ट जा रहे थे। होशियारपुर-दसूहा रोड पर दुसदकान के पास बस और कार के बीच हुए भयानक सड़क हादसे में चार लोगों की मौत हो गई और एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल है।
होशियारपुर दसूहा रोड पर दर्दनाक हादसा, दौलतपुर के चलेट के निवासी चार लोगों की गई जान , कार से अमृतसर एयरपोर्ट जा रहे थे सभी #accident #HoshiarpurDasuhaRoad, #Chalet #Daulatpur #AmritsarAirport #Himachal pic.twitter.com/8CB46wTYeA
— Himachal Abhi Abhi (@himachal_abhi) January 10, 2026
हादसे में जान गंवाने वाले ऊना जिले के दौलत पुर के तहत गांव झलेट के रहने वाले थे । मृतकों की पहचान सुखविंदर सिंह पुत्र हरनाम सिंह, सुशील कुमार पुत्र देसराज, ब्रिज कुमार पुत्र महेंद्र कुमार, अरुण कुमार पुत्र गुरपाल सिंह, निवासी गांव चलेट दौलतपुर के रूप में हुई है, जबकि अमित कुमार पुत्र सुरिंदर को घायल हालत में सिविल अस्पताल होशियारपुर लाया गया। सभी लोग कार से अमृतसर एयरपोर्ट जा रहे थे।
अमृतसर से उनकी फ्लाइट थी एक युवक की
अमित कुमार ने बताया कि वह आज जल्दबाजी में अपने गांव से अमृतसर एयरपोर्ट के लिए निकले थे। जब वह अड्डा दुसड़का पहुंचे तो दसूहा से होशियारपुर जा रही रोडवेज बस से जोरदार टक्कर हो गई और जिसमें उनके 4 रिश्तेदारों की मौत हो गई। अमित कुमार ने बताया कि आज अमृतसर से उनकी फ्लाइट थी जिस के लिए उन्हें पहुंचना था। हादसे में कार के परखच्चे उड़ गए। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और आगे की कार्रवाई की जा रही है।
जीवन कुमार
हिमाचल अभी अभी की सभी खबरों के पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
