-
Advertisement
हिमाचल: एक ही जगह पर पलटी दो बसें, 1 की गई जान, 14 घायल
बिलासपुर। हिमाचल प्रदेश के बिलासपुर में बड़ा हादसा हुआ है। स्वारघाट में दो टूरिस्ट बस (Tourists Bus) पलट गई हैं। हादसे में एक पर्यटक की मौत की खबर है, जबकि 14 लोग घायल हो गए हैं। घायलों को प्राथमिक इलाज के लिए नालागढ़ अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
ये भी पढ़ें- खड़े ट्रक में ठोक दी कार चार थे सवार एक की गई जान, दिल दहला देंगी तस्वीरें

जानकारी के अनुसार, जिला बिलासपुर के स्वारघाट क्षेत्र के गरा मोड़ा पर रविवार सुबह पर्यटकों की दो बसें पलट गईं। हादसे में एक पर्यटक की मौत हो गई, जबकि 14 लोग घायल बताए जा रहे हैं। स्वारघाट पुलिस मौके पर पहुंची है और घायलों को नालागढ़ अस्पताल इलाज के लिए पहुंचाया गया है। मामले की पुष्टि करते हुए डीएसपी नयना देवी पूर्ण चंद ने बताया कि दोनों बसें पर्यटकों की थी, जिनमें एक पंजाब नंबर और दूसरी डीएल नंबर थी। दोनों ही मनाली से चंडीगढ़ की तरफ जा रही थी और गरा मोड़ा के पास दोनों बसें अनियंत्रित हो गई।

हिमाचल और देश-दुनिया की ताजा अपडेट के लिए join करें हिमाचल अभी अभी का Whats App Group


