-
Advertisement
ब्रेकिंगः हिमाचल में निर्माणाधीन पुल की शटरिंग गिरी, दो मजदूरों की दर्दनाक मौत
बिलासपुर। हिमाचल प्रदेश में हादसों का सिलसिला थमता नजर नहीं आ रहा है। अब बिलासपुर (Bilaspur) में बड़ा हादसा हुआ है। यहां पर कीरतपुर-नेरचौक फोरलेन ( Kiratpur-Nerchowk Fourlane) के तहत मंडी-भराड़ी-ऋषिकेश को जोड़ने वाले निर्माणाधीन पुल से गिरकर दो प्रवासी मजदूरों की मौत ( Death)हो गई। बताया जा रहा है कि हादसे पुल की शटरिंग गिरने से हुआ। दोनों मजदूर उत्तर प्रदेश के रहने वाले हैं।
यह भी पढ़ें: हिमाचल में अब मंडी में दरका पहाड़, मलबे की चपेट में आया ट्रक -चालक घायल
जानकारी के अनुसार, बिलासपुर जिले में कीरतपुर-नेरचौक फोरलेन के तहत मंडी-भराड़ी-ऋषिकेश ( Mandi-Bhari-Rishikesh) को जोड़ने वाले मार्ग पर पुल निर्माण चल रहा था। इसी दौरान शटरिंग अचानक गिर गई। इससे वहां पर काम कर रहे दो मजदूर इस हादसे के शिकार हो गए। हादसे के बाद दोनों मजदूरों को उपचार के लिए चांदपुर निजी अस्पताल लाया गया, लेकिन गंभीर रूप से जख्मी होने के कारण दोनों की अस्पताल पहुंचने से पहले मौत हो चुकी थी। दोनों मजदूर उत्तर प्रदेश के रहने वाले हैं। फिलहाल, पुलिस को मामले की सूचना मिली है। डीएसपी सदर बिलासपुर राजकुमार बताया कि पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंच मामला दर्ज कर दुर्घटना के कारणों की जांच आरम्भ कर दी है। मृतकों के शवों का पोस्टमार्टम करवाने के उपरांत परिजनों को सौंप दिया जाएगा।
हिमाचल और देश-दुनिया की ताजा अपडेट के लिए Subscribe करें हिमाचल अभी अभी का Telegram Channel…


