-
Advertisement
हिमाचल में तेज रफ्तार का कहर: 20 वर्षीय युवक सहित दो की गई जान
यह भी पढ़ें:किन्नौर में जेसीबी लोडर खाई में गिरा, सोलन में टकराए दो वाहन; एक की मौत-तीन घायल
वहीं दूसरा हादसा सिरमौर जिला के पांवटा साहिब (Paonta Sahib) से सामने आया है। यहां अज्ञात वाहन की चपेट में आने से एक गरीब मजदूर की मौत हो गई। हादसा मालवा कॉटन के पास हुआ। बताया जा रहा है कि हादसे के बाद सुदामा प्रसाद घायल हो गया, जिसे पांवटा साहिब के सिविल अस्पताल पहुंचाया गया। प्राथमिक उपचार के बाद घायल को नाहन मेडिकल कॉलेज (Nahan Medical College) रैफर किया गया, लेकिन बिहार के रहने वाले 50 वर्षीय सुदामा प्रसाद ने रास्ते में ही दम तोड़ दिया। बताया जा रहा है कि मृतक रात को खाना खाने के बाद सड़क पर पैदल घूम रहा था। इसी दौरान एक तेज रफ्तार वाहन ने उसे टक्कर मार दी और मौके से भाग गया। घायल को इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया, जहां उसने दम तोड़ दिया। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर अगाामी जांच शुरू कर दी है।
हिमाचल और देश-दुनिया की ताजा अपडेट के लिए join करें हिमाचल अभी अभी का Whats App Group


