-
Advertisement
हिमाचल: कैंटर की चपेट में आया बाइक सवार, गंभीर हालत में चंडीगढ़ रेफर
Last Updated on September 18, 2021 by Vishal Rana
ऊना। हिमाचल (Himachal) के ऊना से एक बार फिर हादसे की खबर सामने आई है। सदर थाना के पेखूवेला में कैंटर और बाइक की टक्कर हो गई। इस दुर्घटना में बाइक सवार दो युवक जख्मी हुए है। दोनों को स्थानीय लोगों की मदद से क्षेत्रीय अस्पताल ऊना में भर्ती करवाया गया, जहां से गंभीर हालत के चलते दोनों को पीजीआई चंडीगढ़ रेफर कर दिया गया। वहीं, पुलिस ने मौके पर पहुंच कर जांच शुरू कर दी है।
यह भी पढ़ें: हिमाचल में बेटे के साथ बाइक पर जा रही महिला का दुपट्टा टायर में फंसा, गई जान
जानकारी के मुताबिक फुदानी दास व सुमोद निवासी बिहारी हाल निवासी घालूवाल शनिवार दोपहर को बाइक पर सवार होकर पेखूवेला पेट्रोल पंप के नजदीक से गुजर रहे थे। इसी दौरान कैंटर के साथ टक्कर हो गई। हादसे में बाइक सवार फुदानी दास और सुमोद दोनों जख्मी हो गए। जहां से दोनों घायलों को उपचार के लिए क्षेत्रीय अस्पताल लाया गया। चिकित्सकों ने गंभीर हालत के चलते दोनों को पीजीआई रेफर कर दिया। एएसपी ऊना प्रवीण कुमार धीमान ने बताया कि पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
हिमाचल और देश-दुनिया की ताजा अपडेट के लिए join करें हिमाचल अभी अभी का Whats App Group