-
Advertisement
पंजाब नगर निगम चुनाव में बीजेपी की हार पर बोले अनुराग- कांग्रेस को आईना दिखाएगी जनता
हमीरपुर।केन्द्रीय वित राज्य मंत्री अनुराग ठाकुर ( Union Minister of State for Finance Anurag Thakur)का कहना है कि पंजाब में आने वाले विधानसभा चुनावों( vidhansabha Election) में जनता कांग्रेस को आईना दिखाएगी और करारा जवाब देगी। अपने निवास स्थान समीरपुर में उन्होंने जनसमस्याएं सुनी। इस दौरान मीडिया से बातचीत के दौरान पंजाब में नगर निगमों के चुनावों ( Nager nigam election) में बीजेपी ( BJP) के चौथे स्थान पर रहने पर अनुराग ठाकुर ने प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि राज्य में लोकतंत्र की हत्या हुई है और विपक्ष को पर्चा तक भरने नहीं दिया गया है। इससे लोकतंत्र शर्मसार हुआ है। उन्होंने कहा कि सता का दुरूपयोग का जीता जागता उदाहरण पंजाब में देखने को मिला है और जब विधानसभा चुनाव होंगे तो उसमें जनता कांग्रेस को आईना जरूर दिखाएगी।
यह भी पढ़ें: अनुराग ठाकुर बोले, ‘ कांग्रेस परिवारवाद के कारण 400 से 40 सीट पर पहुंची, राहुल गांधी नौसिखिए’
अनुराग ठाकुर ने कहा कि पीएम मोदी के नेतृत्व के चलते चीन को घुटने टेकने पड़े है। देश के पड़ोसी देशों के रिश्ते मैत्रीपूर्ण होने जरूरी है लेकिन अतिक्रमण को कतई सहन नहीं किया जाएगा। भारत शांति चाहता है और शांति से मसले हल करना चाहते है। अनुराग ठाकुर ने कहा कि भारत इतना सशक्त है कि अपनी लड़ाई स्वयं लड़ सकता है जिससे चीन को पीछे हटना पड़ा है। उन्होंने कहा कि पीएम नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में सशक्त और आत्मनिर्भर भारत बन रहा है।
हिमाचल की ताजा अपडेट Live देखनें के लिए Subscribe करें आपका अपना हिमाचल अभी अभी YouTube Channel…

