-
Advertisement
Unique Ritual | Rolaane Festival | Old Tradition |
हिमाचल प्रदेश के किन्नौर जिले के कल्पा और कोठी गांव में मनाए जाने वाला रौलाने उत्सव इन दिनों सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है. हिमालय की वादियों में आयोजित होने वाला यह पर्व अपनी अनोखी वेशभूषा, रहस्यमयी रस्मों और लोक आस्थाओं की वजह से लोगों का ध्यान खींच रहा है. वायरल वीडियो में कुछ लोग चांदी और ऊनी कपड़े से बने मुखौटे पहनकर और लाल कपड़े से अपना चेहरा ढककर डांस करते दिख रहे हैं. स्थानीय लोगों का दावा है कि रौलाने उत्सव में शामिल ‘दूल्हा-दुल्हन’ का चेहरा नहीं देखा जाता है. इसे देखने से व्यक्ति की मौत हो सकती है

