-
Advertisement
Valentines Day: वैलेंटाइन्स डे पर पार्टनर से कुछ इस तरह कहें अपने दिल की बात
आज वैलेंटाइन्स डे (Valentines Day) है। दुनिया भर में 14 फरवरी को वैलेंटाइन्स डे सेलिब्रेट किया जाता है। इस दिन का लोगों को बेसब्री से इंतजार रहता है, ताकि वो अपने दिल का हाल अपने साथी (Partner) के सामने बयां कर पाएं। इस पूरे सप्ताह में प्यार की खुमारी लोगों पर अलग ही छाई होती है। इस दिन प्यार (Love) करने वाले अपने हमसफर, पार्टनर या लवर के साथ अपने रिश्ते व रिश्तों में गर्माहट को सेलिब्रेट (celebrate) करते हैं। इस खास मौके पर हर कोई अपने प्रेमी, प्रेमिका, पति, पत्नी से अपने प्रेम का इजहार करते हैं। पर कई बार, इजहार-ए-मोहब्बत के लिए शब्द नहीं मिलते हैं। इस दिन आप अपनी दिल की बात कुछ खास संदेशों के जरिये भी बता सकते हैं। शेयर करें ये स्पेशल मैसेजेज
प्यार का मौसम आया,
साथ में खूब सारे गिफ्ट लाया,
तू छोड़ दे न अब सारे काम,
देख तो तेरे दिलबर का संदेश है आया

अब तो शाम.ओ.सहर मुझे रहता है बस खयाल तेरा,
कुछ इस कदर दुआओ सा मिला हैं मुझे साथ तेरा,
की अब कोई शिकवा और शिकायत नही उस खुदा से,
बस एक तुम्हें पाकर खुशियों से भर गया ये दामन मेरा।
हैप्पी वैलेंटाइन्स डे 2026

आपके आने से जिंदगी कितनी खूबसूरत है
दिल में बसाई है जो वो आपकी सूरत है
दूर जाना नहीं हमसे कभी भूलकर भी
हमें हर कदम पर आपकी जरूरत है।

वो प्यारी सी हंसी वो उसका खिलखिलाना,
बड़ी मासूमियत से यूं नज़रें मिलाना,
जो देखूं मैं उसको, तो उसका शरमाना,
मेरे दिल में हज़ारों उमंगें जगाना
यह भी पढ़ें: इस वजह से हर साल 14 फरवरी को मनाया जाता है Valentine’s Day
गुलाब की खूबसूरती भी फीकी सी लगती है,
जब तेरे चेहरे पर मुस्कान खिल उठती है,
यूं ही मुस्कुराते रहना मेरे प्यार तू,
तेरी खुशियों से मेरी सांसे जी उठती हैं।

तुम्हारे साथ रहते.रहते,
तुम्हारी चाहत सी हो गई है।
तुमसे बात करते.करते,
तुम्हारी आदत सी हो गई है।
एक पल न मिले तो
बेचैनी सी लगती है,
दोस्ती निभाते.निभाते
तुमसे मोहब्बत सी हो गई है।

हिमाचल और देश-दुनिया की ताजा अपडेट के लिए join करें हिमाचल अभी अभी का Whats App Group…
