-
Advertisement
बिना परमिट व फिटनेस के स्कूली बच्चों को ढो रही थीं गाड़ियां, आरटीओ का चला डंडा
Himachal News: राजधानी शिमला में स्कूली बच्चों की सुरक्षा को लेकर गंभीर लापरवाही सामने आई है। बिना फिटनेस और परमिट के चल रहीं चार स्कूल वैनों की शिकायत पर क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी अनिल शर्मा की अगुवाई में विभाग ने कार्रवाई की। जांच के दौरान तीन गाड़ियां नियमों के उल्लंघन में पकड़ी गईं, जिनके मौके पर चालान काटे गए।
अभिभावकों से भी अपील की
आरटीओ अनिल शर्मा ने बताया कि हमें चार गाड़ियों की शिकायत मिली थी।निरीक्षण के दौरान तीन गाड़ियों को पकड़ा गया ।गाड़ियां लंबे समय से बिना वैध दस्तावेज, फिटनेस सर्टिफिकेट और परमिट के स्कूल बच्चों को ढो रही थीं। इन वाहनों में ना तो सुरक्षा के मानकों का पालन किया गया था और ना ही नियमित निरीक्षण हुआ था।
वाहन की वैधता की जांच अवश्य करें
उन्होंने अभिभावकों से अपील की कि वे अपने बच्चों को स्कूल भेजने से पहले उस वाहन की वैधता की जांच अवश्य करें। साथ ही स्पष्ट किया कि बच्चों की सुरक्षा से किसी भी प्रकार का समझौता बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। विभाग आने वाले समय में इस तरह की और भी सघन कार्रवाई करेगा।
संजू चौधरी

