-
Advertisement
कुलपति सिकंदर बोले- ‘HPU की रैंकिंग ज्यादा नहीं गिरी’
शिमला। देशभर की टॉप यूनिवर्सिटी की लिस्ट में हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय की रैंकिंग बीते वर्षों के मुक़ाबले पिछड़ी है। इसके अलावा टॉप 100 यूनिवर्सिटी में हिमाचल की केवल एक ही यूनिवर्सिटी को जगह मिली है। बीती रैंकिंग में एचपीयू इस लिस्ट में 168 वें स्थान पर थी, लेकिन इस बार टॉप 200 से एचपीयू बाहर है। एचपीयू को लगभग 50 स्थानों का नुकसान हुआ है।
इस पर हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ सिकंदर कुमार ने कहा कि पिछली बार 800 यूनिवर्सिटी और संस्थानों के बीच रैंकिंग हुई थी, जबकि इस बार 1657 यूनिवर्सिटी की रैंकिंग हुई है। उस हिसाब से हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय की रैंकिंग ज्यादा नहीं गिरी है। वहीं, उन्होंने यूनिवर्सिटी की रैंकिंग सुधार के लिए कार्य करने की बात कही है।
हिमाचल और देश-दुनिया के ताजा अपडेट के लिए like करे हिमाचल अभी अभी का facebook page


