-
Advertisement
उपराष्ट्रपति राधाकृष्णन ने CU के दीक्षांत समारोह में मेधावी छात्रों को डिग्रियां-पदक प्रदान किए
CU Himachal Convocation Ceremony : भारत के उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन आज हिमाचल प्रदेश के दौरे पर रहे। सीपी राधाकृष्णन हिमाचल के कांगड़ा स्थित केंद्रीय विश्वविद्यालय दीक्षांत समारोह में भाग लेने आए थे। राधाकृष्णन ने मेधावी छात्रों को डिग्रियां और पदक प्रदान किए। राज्यपाल कविंद्र गुप्ता भी विशिष्ट अतिथि के तौर पर उपस्थित हुए, विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो सत प्रकाश बंसल ने कार्यक्रम की अध्यक्षता की।
केंद्रीय विश्वविद्यालय कांगड़ा का 9वां दीक्षांत समारोह
केंद्रीय विश्वविद्यालय कांगड़ा का यह 9वां दीक्षांत समारोह था । इस वर्ष कुल 802 स्टूडेंट को डिग्रियां प्रदान की गई,जिनमें 420 छात्राएं और 382 छात्र शामिल हैं। कुलपति प्रो सत प्रकाश बंसल के अनुसार, 37 पीएचडीए 665 स्नातकोत्तर, 89 स्नातक और 11 एमफिल की डिग्रियां वितरित की गई।
-मनोज ठाकुर

