-
Advertisement
Unified Pension Scheme को लेकर Vikramaditya Singh के बयान से कर्मचारियों में हलचल-देखें Video
Vikramaditya Singh : लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने यूनिफाइड पेंशन स्कीम (Unified Pension Scheme) को लेकर बड़ा बयान दिया है। विक्रमादित्य का कहना है कि यूनिफाइड पेंशन स्कीम( UPS) को लागू करना है या नहीं, यह कैबिनेट मीटिंग में डिस्कस किया जाएगा। इसमें कर्मचारियों के नफा-नुकसान का ध्यान रखा जाएगा। प्रदेश पर फाइनेंशियल बर्डन जिससे कम हो, उसे यह सब देखा जाएगा। विक्रमादित्य सिंह ने आगे कहा कि प्रदेश में जिस वक्त ओपीएस (OPS) लागू किया गया था, तो उस दौरान यूपीएस ( UPS) नहीं था। हमारा मकसद कर्मचारियों के हित भी देखना है। डिस्कस करने के बाद इस पर फैसला लिया जाएगा। जाहिर है केंद्र सरकार ने हिमाचल प्रदेश को एक बार फिर पत्र लिखकर यूपीएस ( UPS) लागू करने की बात दोहराई है। सरकार को भेजे एक पत्र में केंद्र सरकार ने कहा है कि अगर राज्य में यूनिफाइड पेंशन स्कीम (Unified Pension Scheme) लागू करती है तो उसे 1600 करोड़ रुपए की आर्थिक सहायता दी जाएगी।
महाकुंभ में व्यवस्थाएं ठीक होनी चाहिए
महाकुंभ (Maha Kumbh) में व्यवस्थाओं को लेकर लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने सवाल खड़े किए हैं। विक्रमादित्य सिंह ने कहा कि वे कुछ दिन पहले ही महाकुंभ में स्नान करने गए थे, लेकिन वहां पर जाम ( Traffic Jam)जैसी समस्या से लोग परेशान हैं। ऐसे में सरकार को वहां पर व्यवस्थाओं को ठीक करना चाहिए। कुंभ में पूरे देश और विश्व से लोग आ रहे हैं और स्थिति को सामान्य बनाए रखना महत्वपूर्ण है । कुछ दिन पहले भी वहां पर कई लोगों की दुखद मृत्यु हुई है, जिससे सबक लेना चाहिए और ट्रैफिक (Traffic)के पुख्ता इंतजाम करने चाहिए ताकि स्थिति सामान्य बने रहे। उन्होंने कहा कि इतने बड़े कार्यक्रम में छूट रह जाती है लेकिन फिर भी वहां की सरकार को ठोस कदम उठाना चाहिए ताकि कोई भी ऐसी घटना ना हो। 28 फ़रवरी तक महास्नान होना है ऐसे में सरकार को देखना चाहिए कि कोई भी ऐसी अनहोनी ना हो। हिमाचल प्रदेश के भी काफ़ी लोग महाकुंभ जा रहे है, ऐसे में उन्होंने अपील की है कि वहां से लोग सुरक्षित वापिस लौटें और उनकी सुरक्षा के लिए उत्तर प्रदेश सरकार से भी बात करेंगे।
कांग्रेस का प्रदर्शन में निराशाजनक
दिल्ली चुनाव को लेकर विक्रमादित्य सिंह ने कहा बीजेपी को बहुमत मिला है। दिल्ली में बीजेपी ( BJP)और आप में ही सीधा मुकाबला था और कहीं ना कहीं बीजेपी इसमें अपना नैरेटिव सेट करने में सफल रही है। कांग्रेस का प्रदर्शन में निराशाजनक रहा था। कांग्रेस आलाकमान (Congress high command)इसको लेकर मंथन कर रही है, पार्टी को मजबूत करने के लिए कदम उठाने चाहिए। उन्होंने कहा कि सबसे पुरानी पार्टी का दिल्ली में खाता ना खुलना चिंता का विषय है।
बीरेन सिंह ने दबाव में इस्तीफा दिया
वही मणिपुर में सीएम द्वारा दिए गए इस्तीफे को लेकर विक्रमादित्य सिंह ने कहा कि सीएम बीरेन सिंह (CM Biren Singh) ने दबाव के चलते इस्तीफा दिया है। उन्होंने कहा कि विधायक का विश्वास प्रस्ताव ला रहे थे, उससे पहले ही सीएम ने इस्तीफा दे दिया जबकि इससे पहले ही उन्हें इस्तीफा देना चाहिए था क्योंकि मणिपुर में जिस तरह से घटनाएं सामने आई है वह काफी दुर्भाग्यपूर्ण आ रही है।
संजू चौधरी

