-
Advertisement
प्यासे लोगों ने जल शक्ति विभाग के कार्यालय का किया घेराव, दी यह चेतावनी
रविन्द्र चौधरी/ जवाली। गर्मी का सीजन शुरू होते ही हिमाचल के जिला कांगड़ा (Kangra) की पंचायत ढन के लोग पानी की बूंद-बूंद को तरस गए हैं। लोगों को ना तो पीने का पानी, ना ही नहाने और ना ही पशुओं को पिलाने के लिए पर्याप्त पानी मिल पा रहा है। पेयजल समस्या से खफा ग्रामीणों ने आज जल शक्ति विभाग (Jal Shakti Vibhag) जवाली के कार्यालय का घेराव किया। ग्रामीणों ने पंचायत प्रधान बीना देवी व महिला मंडल प्रधान कमलेश कुमारी के नेतृत्व में रोष प्रदर्शन किया।
यह भी पढ़ें: पानी का 4 माह का बिल 48 हजार, उपभोक्ताओं ने विभाग की कार्यप्रणाली पर उठाए सवाल
साथ ही तीन दिन का अल्टीमेटम देते हुए समस्या का हल ना होने पर धरने के चेताया है। उधर, विभाग की माने तो ट्यूबवेल (Tube Well) में मोटर गिरने के चलते यह समस्या आई है। जल्द ही समस्या को हल कर दिया जाएगा।पानी की समस्या को लेकर जल शक्ति विभाग के कार्यालय में पहुंचे ग्रामीणों की विभागीय अधिकारियों के साथ काफी गहमा-गहमी भी हुई।
यह भी पढ़ें: स्वां में अवैध खनन की जांच के लिए ऊना पहुंचा एनजीटी का पैनल
ग्रामीणों ने कहा कि पंचायत के वार्ड नंबर एक, दो व 6 के लोग पिछले 9 दिन से पानी की समस्या से जूझ रहे हैं। इन तीन वार्डों में करीब 1,100 आबादी है, जोकि गर्मी में पानी को तरस रही है। उन्होंने आरोप लगाया कि विभागीय सुस्त कार्यप्रणाली के कारण जनता को पेयजल (Drinking Water) की समस्या हुई है। ग्रामीणों का कहना है कि हर बार गर्मियों में ढन ट्यूबवेल की मोटर खराब हो जाती है और घरों में लगाए गए निजी नल शोपीस बनकर रह गए हैं। विभाग पानी का बिल तो भेज देता है, लेकिन पानी देना भूल जाता है। उन्होंने मांग की है कि टैंकों से पानी दिया जाए तथा ट्यूबवेल को दूसरे ट्यूबवेल से जोड़कर पानी की सप्लाई दी जाए। जनता ने चेताया कि अगर तीन दिन के भीतर समस्या का समाधान नहीं हुआ तो विभागीय कार्यालय के बाहर धरना दिया जाएगा।
यह भी पढ़ें: आधी रात को रेस्कयू किए मनाली -काजा मार्ग पर फंसे पर्य़टक, मनाली-लेह मार्ग आज बंद
इस मौके पर मुलख राज, प्रदीप कुमार, हरदीप कौर, बलदेव राज, जोगिंदर सिंह, साहिल धीमान सहित काफी संख्या में लोगों ने भाग लिया।जल शक्ति विभाग के एक्सईए (AXN) नीरज भोगल ने कहा कि ट्यूबवेल की मोटर बीच में गिर गई है, जिसको निकालने में टीम लगी है। उन्होंने कहा कि जब तक मोटर बाहर नहीं निकलती तब तक टैंकों से लोगों को पानी की सप्लाई पहुंचाई जाएगी। उन्होंने कहा कि जल्द ही समस्या को हल कर दिया जाएगा।
हिमाचल और देश-दुनिया की ताजा अपडेट के लिए join करें हिमाचल अभी अभी का Whats App Group

