-
Advertisement
बंजी जंपिंग करते नदी में गिरी महिला, रोंगटे खड़े कर देने वाला वीडियो आया सामने
आजकल ज्यादातर लोगों को एक्सट्रीम एडवेंचर एक्टिविटी करना पसंद होता है। हालांकि, कई बार लोगों का ये शौक उन पर भारी पड़ जाता है। हाल ही में एक ऐसी ही वीडियो वायरल हुई है, जिसमें बंजी जंपिंग (Bungee Jumping) जैसी एक्सट्रीम एडवेंचर एक्टिविटी करते हुए एक महिला हादसे का शिकार हो गई। इसे देखने के बाद लोगों के होश उड़ गए हैं।
यह भी पढ़ें:चोर ने ऐसे मजेदार तरीके से की चोरी, वीडियो देख नहीं रुकेगी हंसी
वायरल वीडियो में आप देख सकते हैं कि एक महिला सैकड़ों फीट की ऊंचाई पर बने प्लेटफॉर्म पर खड़ी है। इसके बाद वह दोनों बाहों को फैलाकर जंप (Jump) लगा देती है। इसी बीच जंप लगाने के कुछ ही सेकंड बाद रस्सी टूट जाती है और महिला सीधे नदी में गिर जाती है। ये वीडियो जिम्बाब्वे का है और साल 2012 का है। यूजर्स ने यूट्यूब वीडियो शेयर कर महिला के जिंदा होने का दावा कर रहे हैं।
https://twitter.com/ViciousVideos/status/1502759668610912264
ट्विटर पर इस वीडियो को @ViciousVideos नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। वीडियो के कैप्शन में यूजर ने लिखा क्या आप इस वीडियो को देखने के बाद बंजी जंपिंग करेंगे। महज 20 सेकंड की इस वीडियो को अब तक करीब दो लाख बार देखा जा चुका है और बहुत सारे लोग वीडियो को लाइक भी कर रहे हैं। वहीं, बहुत सारे लोग वीडियो पर अपनी प्रतिक्रिया भी दे रहे हैं। इस वीडियो को देखने के बाद यूजर्स काफी हैरान हैं। वीडियो पर कॉमेंट करते हुए एक यूजर ने लिखा ये देखने के बाद तो मैं कभी बंजी जंपिग नहीं करूंगा। जबकि, एक अन्य यूजर ने कहा सेफ्टी मेजर्स सही हो तो वे इसे जरूर ट्राई करना चाहेंगे।

