-
Advertisement
स्टंट के चक्कर में मुंह के बल गिरा लड़का, वीडियो हुई वायरल
Last Updated on April 24, 2022 by sintu kumar
आजकल के युवाओं पर खतरनाक स्टंट (Stunt) दिखाने का काफी क्रेज है। आए दिन सोशल मीडिया पर स्टंट की कई सारी वीडियो वायरल होती रहती हैं। हाल ही में सोशल नेटवर्किंग साइट इंस्टाग्राम पर ऐसी ही एक वीडियो वायरल हुई है। वीडियो में एक लड़का चारपाई के साथ स्टंट दिखाने की कोशिश करता हुआ नजर आ रहा है। वीडियो देखकर हर कोई हैरान है।
यह भी पढ़ें:कई फीट ऊंचाई से नीचे गिरा शख्स, वायरल हुई खतरनाक स्टंट की वीडियो
वायरल वीडियो में आप देख सकते हैं कि एक छोटा लड़का चारपाई के साथ स्टंट दिखाने की कोशिश कर रहा है। वीडियो में नजर आ रहा है कि लड़के ने चश्मा लगाया हुआ है और वह आंगन में रखी हुई चारपाई के साथ स्टंट करने लगता है। स्टंट करने के दौरान जैसे ही लड़का चारपाई के ऊपर से छलांग लगा कर दूसरी ओर जाने की कोशिश करने लगता है, इसी बीच वह बुरी तरह से मुंह के बल जमीन पर गिर जाता है। इसी दौरान उसके मुंह पर चोट भी आती है और उसका चश्मा भी टूट जाता है।
https://www.instagram.com/p/CcAcAQzjLpv/
इंस्टाग्राम पर इस वीडियो को @preetsoe2 नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। वीडियो को अब तक 552,089 लाइक्स मिल चुके हैं और बहुत सारे लोग वीडियो पर कॉमेंट्स भी कर रहे हैं। वीडियो पर कॉमेंट करते हुए एक यूजर ने लिखा भाई चश्मा तो उतार देता। जबकि, एक अन्य यूजर ने लिखा गया टाटा बाय बाय खत्म।