-
Advertisement
जयमाला के दौरान दुल्हन ने दूल्हे से किया ऐसा मजाक, वीडियो देख रह जाएंगे हैरान
Last Updated on January 22, 2022 by saroj patrwal
सोशल मीडिया साइट्स पर आए दिन दूल्हा-दुल्हन की कई वीडियोज वायरल होती रहती हैं। हाल ही में इंस्टाग्राम (Instagram) पर एक दूल्हा-दुल्हन की जयमाला की वीडियो वायरल हुई है। इंस्टाग्राम यूजर्स को ये वीडियो काफी पसंद आ रही है। वीडियो में दुल्हन 90 डिग्री तक पीछे की तरफ झुकती हुई नजर आ रही है।
यह भी पढ़ें: पत्नी ने डांस स्टेप किया गलत, पति ने दी ऐसी सजा, वीडियो वायरल
वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि जयमाला के दौरान दूल्हा जैसे ही दुल्हन के गले में माला पहनाने के लिए आगे बढ़ता है वैसे ही दुल्हन पीछे की तरफ 90 डिग्री तक झुक जाती है। जिसे देखकर वहां खड़े लोग हैरान रह जाते हैं। जबकि, दूल्हा और दुल्हन एक-दूसरे को देखकर मुस्कुराने लगते हैं। ये वीडियो देखकर कुछ लोग हैरान हो रहे हैं, जबकि कुछ लोग दुल्हन की फ्लेक्सिबिलिटी (Flexibility) की तारीफ कर रहे हैं।
View this post on Instagram
इंस्टाग्राम पर इस वीडियो को मशहूर मेकअप आर्टिस्ट @parulgargmakeup ने अपने अकाउंट पर शेयर किया है। वीडियो शेयर करते हुए उन्होंने कैप्शन में लिखा बेंड इट लाइक। वीडियो पर अब तक 356,970 लाइक्स आ चुके हैं। वीडियो देखने के बाद लोग योग और जिम करने वालों को चैलेंज दे रहे हैं। वीडियो पर बहुत से लोग कॉमेंट्स भी कर रहे हैं। वीडियो पर कॉमेंट करते हुए एक यूजर ने लिखा दीदी योगा टीचर हैं और एक दम फिट हैं। जबकि, एक अन्य यूजर ने लिखा बाई गॉड लाइफ में पहली बार मैट्रिक्स वाली दुल्हन देखी है।
हिमाचल और देश-दुनिया की ताजा अपडेट के लिए join करें हिमाचल अभी अभी का Whats App Group