-
Advertisement
इस बच्ची ने साइकिल पर दिखाए ऐसे करतब कि लोगों ने दबा ली दांतों तले अंगुली
Last Updated on March 9, 2022 by sintu kumar
बच्चे जो भी काम करते हैं वो सभी को पसंद आते हैं, उनकी शरारतें मन मोह लेने वाली होती है। एक समय था जब बच्चे कुछ करने से पहले घबराते थे लेकिन आज के समय में बच्चे वो काम कर जाते हैं जो बड़े करने से पहले सौ बार सोचते हैं। बच्चों के हैरत अंगेज कारनामों के वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होते रहते हैं। ऐसा ही एक वीडियो आजकल सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें एक छोटी बच्ची साइकिल पर गजब का स्टंट दिखाते नजर आ रही है। उसे देख कर तो सभी हैरान हैं। पहले जरा आप ये वीडियो देखिए।
यह भी पढ़ें- भारत में यहां है दामादों का गांव, 400 परिवार…घरवाली चलाती है घर
There's nothing she can't.
She's capable, She's a Dreamer, She's an Achiever!
Let's commit to ensuring them equal opportunities, a cohesive & progressive ecosystem, they deserve.
Happy #InternationalWomensDay.#IWD2022 #WomensDay pic.twitter.com/AfYsCtlyXd— Dipanshu Kabra (@ipskabra) March 8, 2022
वीडियो में आप देख सकते हैं कि साइकिल चलाते-चलाते बच्ची अचानक ही सीट से उतर जाती है और हैंडल को घुमाकर उस पर आगे की ओर खड़ी हो जाती है। इसके बाद वह चलते-चलते ही साइकिल का पीछे वाला पहिया अपने पैरों की मदद से उठा देती है और साइकिल को जोर-जोर से गोल-गोल घुमाती है। इसके बाद वह फिर से आराम से साइकिल चलाने लगती है। उसके साइकिल चलाने की शुरुआत और अंत देख कर आप अंदाजा ही नहीं लगा सकते हैं कि वह साइकिल पर इतना खतरनाक स्टंट कर सकती है। आमतौर पर इतने छोटे बच्चे तो अभी साइकिल चलाना ही सीख रहे होते हैं। लेकिन ये बच्ची तो सीधे स्टंट कर रही है। आईपीएस अधिकारी दीपांशु काबरा ने अपने ट्विटर हैंडल पर ये खूबसूरत वीडियो शेयर किया है। सैकड़ों लोगों ने वीडियो को लाइक भी किया है और बच्ची के इस अद्भुत टैलेंट की तारीफ की है।
साभारः @ipskabra