-
Advertisement
Voting Enthusiasm | Himachal | Panchayat Election |
हिमाचल प्रदेश में पंचायत चुनाव के लिए दूसरे चरण में सुबह 7 बजे से मतदान शुरू हो गया। पोलिंग बूथ पर सुबह से कतारें लग गईं। युवाओं से लेकर बुजुर्गों में भी मतदान के लिए भारी उत्साह है। इस चरण में 7334 पोलिंग बूथों पर 17 लाख 30 हजार 30 मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे। मतदान प्रक्रिया दोपहर 3 बजे तक चलेगी। इसके बाद संबंधित पंचायत भवनों में प्रधान, उप प्रधान और वार्ड सदस्य पदों की मतगणना की जाएगी, जबकि बीडीसी और जिला परिषद की मतपेटियां स्ट्रांग रूम में सुरक्षित रखी जाएंगी। इनकी काउंटिंग 31 मई को होगी। निर्वाचन आयोग ने संवेदनशील और अति संवेदनशील मतदान केंद्रों पर अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया है। वहीं, प्रदेश के सबसे ऊंचे मतदान केंद्र कॉमिक में भी इस वक्त मतदान चल रहा है। लाहौल.स्पीति जिले के विकासखंड स्पीति की लांगजा पंचायत में स्थित इस केंद्र में 77 मतदाता अपने मत का प्रयोग करेंगे, जिसमें 37 पुरुष और 40 महिलाएं शामिल हैं। कॉमिक मतदान केंद्र को पिंक बूथ बनाया गया है। इस मतदान केंद्र का महिला पोलिंग पार्टी ही संचालन कर रही हैं।

