-
Advertisement
हिमाचल पंचायत चुनाव: 11 बजे तक 37.68 % मतदान, सुबह से कतारों में लगे लोग
Himachal Panchayat Election: हिमाचल प्रदेश में आज पंचायती राज चुनावों के पहले चरण में 1293 पंचायतों के लिए मतदान हो रहा है। सुबह सात बजे से जारी लोग वोट डालने के पहुंचे। 9 बजे तक प्रदेश का कुल मतदान 18 फीसदी तथा 11 बजे तक 37.68 फीसदी दर्ज किया गया है। प्रदेशभर में मतदान शांतिपूर्ण तरीके से जारी है और सुबह के समय मतदाताओं में उत्साह देखने को मिला।मतदान केंद्रों के बाहर लोगों की लंबी लंबी लाइनें लगी है। करसोग में करसोग के थाच-थर्मी, प्रलोग और मेंडी बीडीसी वार्ड में एक प्रत्याशी का नाम ही बैलेट पेपर नहीं लिखा गया था, जिसके चलते अब बीडीसी का चुनाव बाद में होगा।

दोपहर तीन बजे वोटिंग खत्म
इन चुनावों में 18,23 , 030 वोटर अगले पांच साल के लिए नए जनप्रतिनिधि चुनेंगे। इनमें 9 , 23 ,215 पुरुष वोटर, 8 , 99 , 766 महिलाएं और 49 अन्य मतदाता है।
दोपहर तीन बजे वोटिंग खत्म होते ही प्रधान, उप प्रधान और वार्ड मेंबर के मतों की गणना पंचायत भवन में शुरू होगी और अधिकांश जगह शाम पांच बजे तक नतीजे आ जाएंगे। बीडीसी और जिला परिषद के मतों की गणना 31 मई को की जाएगी। ऐसे में आज वोटिंग के बाद इनकी मतपेटियां स्ट्रॉन्ग रूम में रखी जाएंगी।

वोटर लिस्ट में नाम अनिवार्य
आज पंचायत चुनाव में प्रत्येक वोटर पांच (प्रधान, उप प्रधान, वार्ड मेंबर, बीडीसी और जिला परिषद) मत डालेगा। प्रधान, उप प्रधान और वार्ड मेंबर के वोट पत्र एक ही बैलेट बॉक्स (मत पेटी) में डाले जाएंगे, जबकि बीडीसी व जिला परिषद और बीडीसी के अलग बैलेट बॉक्स होगा। वोट देने के लिए वोटर लिस्ट में नाम अनिवार्य है।
हिमाचल अभी अभी की सभी खबरों के पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

