-
Advertisement
हिमाचल में इस दिन बदलेगा मौसम, कुछ भागों में बारिश-बर्फबारी के आसार
Himachal Weather: हिमाचल प्रदेश में गुनगुनी सर्दी के बीच पिछले सप्ताह से मौसम पूरी तरह साफ बना हुआ है। दिवाली से एक दिन पहले रविवार को राजधानी शिमला सहित अन्य भागों में मौसम साफ है। सुबह शाम तापमान में गिरावट दर्ज की जा रही है। प्रदेश में सूखी ठंड का असर देखा जा रहा है। हालांकि मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि 21 और 22 अक्टूबर को अधिक ऊंचाई वाले क्षेत्रों में मौसम करवट ले सकता है और बर्फबारी की संभावना है। वहीं प्रदेश के मैदानी इलाकों में रातें ठंडी हो रही हैं। मौसम विभाग के अनुसार पश्चिमी विक्षोभ की सक्रियता से मौसम करवट बदल सकता है।
हल्की बारिश-बर्फबारी की संभावना
शिमला का न्यूनतम तापमान सामान्य से 4.1 डिग्री सेल्सियस बढ़कर 15 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया। वहीं ऊना, हमीरपुर, मंडी और कांगड़ा जैसे मैदानी इलाकों का तापमान शिमला से कम रहा, जिससे वहां अधिक ठंड महसूस की गई। मौसम विज्ञान केंद्र शिमला के अनुसार 21 अक्टूबर से एक कमजोर पश्चिमी विक्षोभ पश्चिमी हिमालयी क्षेत्र को प्रभावित करेगा। इसके प्रभाव से 21 और 22 अक्तूबर को राज्य के ऊंचाई वाले क्षेत्रों में कहीं-कहीं हल्की बारिश-बर्फबारी की संभावना है। इस दौरान चंबा, किन्नौर व लाहुल-स्पीति जिले में हल्की बारिश-बर्फबारी की संभावना है।
संजू चौधरी
हिमाचल अभी अभी की सभी खबरों के पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

