-
Advertisement

कालका-शिमला रेल मार्ग पर गिरा पेड़, गाड़ी के पहिए रुके-यात्री परेशान
सोलन। जिला सोलन में रात से हो रही लगतार बारिश आज भी जारी है। आज सुबह से रुक रुक कर हो रही बारिश से जहां राष्ट्रीय उच्च मार्ग- 5 पर फोरलेन निर्माण कार्य के चलते परवाणू से धर्मपुर तक पहाड़ी से मलबा व पत्थर गिरने से यातायात को वन वे किया गया है। अभी तक कहीं पर भी मार्ग बंद होना की सूचना नहीं है। वहीं विश्व धरोहर कालका-शिमला रेलवे मार्ग भी बारिश की मार से अछूता नहीं रहा।
यह भी पढ़ें: हिमाचल में भूस्खलन की चपेट में आई कार, छत काट बाहर निकाला घायल चालक
सोलन के बड़ोग स्टेशन से सोलन की तरफ आंजी गांव के समीप दोपहर ढाई बजे एक भारी भरकम पेड़ रेल मार्ग पर गिर गया। जिसके कारण आने जाने वाली सभी रेलगाड़ियों के पहिए भी थम गए है। कालका से शिमला जा रही रेल को भी रेल मार्ग पर ही रोकना पड़ा। जिसके कारण यात्रियों को भी भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। अभी तक भी रेलवे विभाग के अधिकारी व कर्मचारी पेड़ को हटाने में जुटे हुए है और अधिकारियों का कहना है कि रेलमार्ग को सुचारू बनाने के लिए कर्मचारियों द्वारा युद्धस्तर पर कार्य किया जा रहा है।
हिमाचल और देश-दुनिया की ताजा अपडेट के लिए join करें हिमाचल अभी अभी का Whats App Group