-
Advertisement
करवा चौथ पर आज हिमाचल में कब दिखेगा चांद…पढ़े क्या रखें पूजा की थाली में
Karwa Chauth: देशभर में आज करवा चौथ का पर्व मनाया जा रहा है। पति की लंबी उम्र और अच्छे स्वास्थ्य की कामना करते हुए आज सुहागिनें दिनभर निर्जला व्रत रखकर शाम को चांद देख कर अपना व्रत खोलेगी। व्रत रखने वाली महिलाएं शाम से ही आसमान पर नजरें जमाए रहती हैं। शाम के समय महिलाएं सजधज कर पूजा की तैयारी करती हैं और शाम में छलनी से चांद का इंतजार करती नजर आती है। हर शहर में चांद निकलने का समय अलग-अलग होता है.. आप को बताते हैं
करवा चौथ पर कब होगा चांद का दीदार?
देशभर के प्रमुख शहरों में चांद निकलने का समय अलग-अलग है। अगर बात हिमाचल प्रदेश की करें तो यहां राजधानी शिमला में चांद निकलने का समय रात 8 बजकर 6 मिनट पर है। राज्य के अन्य हिस्सों में भी चांद का दीदार लगभग इसी समय के आसपास होगा।
करवा चौथ पूजा का शुभ मुहूर्तः हिंदू पंचाग के अनुसार, करवा चौथ का व्रत व्रत कार्तिक माह के कृष्ण पक्ष की चतुर्थी तिथि को रखा जाता है। ऐसे में बार चतुर्थी तिथि की शुरुआत 9 अक्टूबर की रात 10 बजकर 54 मिनट पर शुरू हो चुकी है। वहीं, चतुर्थी तिथि का समापन 10 अक्तूबर को शाम 7 बजकर 38 मिनट पर हो रहा है। आज करवा चौथ के पूजन के लिए केवल एक ही शुभ मुहूर्त मिलेगा जो शाम 5 बजकर 57 मिनट से शाम 7 बजकर 11 मिनट तक रहेगा।
पूजा की थाली में क्या रखें
पूरा दिन निर्जला व्रत करने के बाद शाम को पूजा और कथा पढ़कर या सुनकर चंद्रोदय के बाद चंद्रमा को अर्घ्य देकर व्रत खोला जाता हैं। इस दिन खास व्रत की पूजा के दौरान इस्तेमाल में लाई जाने वाली सामग्री का भी खास ध्यान रखा जाता है, जिसके लिए महिलाएं लंबे समय से लिस्ट बनाकर रखती हैं, ताकि कोई भी चीज़ छूट ना जाए। हम आप को ऐसी लिस्ट के बारे में बता रहे हैं। जिसमें थाली में रखी जाने वाली सभी सामग्रियों के बारे में बताया गया है। इस में छलनी, मिट्टी का टोंटीदार करवा और ढक्कन, दीपक, सिंदूर, फूल, मेवे, फल, रुई की बत्ती, कांसे की 9 या 11 तीलियां, नमकीन मठ्ठियां, मीठी मठ्ठियां, मिठाई, रोली और अक्षत (साबुत चावल), आटे का दीपक, धूप या अगरबत्ती, पानी का तांबा या स्टील का लोटा, आठ पूरियों की अठावरी और हलवा व दक्षिणा।
पं नित्यानंद
हिमाचल अभी अभी की सभी खबरों के पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

