-
Advertisement
पंखे के नीचे बैठ क्या आपने कभी सोचा है कि इसका आविष्कार किसने किया
Last Updated on April 25, 2022 by sintu kumar
कूलर और एसी (AC) बाद में आए गर्मियों में गर्मी से राहत दिलाने के लिए पंखे (Fan) ही एकमात्र सहारा हुआ करते थे। आज भी अधिकतर घरों में पंखे ही गर्मी (Heat) से राहत दिलाते हैं। बाहर गर्मी में काम करने के बाद आप सीधा पंखे के नीचे बैठ जाते हैं। क्या आपने कभी सोचा है कि यह पंखा किसने बनाया होगा। नहीं पता तो चलिए आज हम आपको इसी के बारे में बताते हैं।
यह भी पढ़ें:रिमोट वाले पंखे की बढ़ी डिमांड, बचाता है इतना बिजली का बिल
ऐसे हुआ था बिजली के पंखे का आविष्कार
पंखे का आविष्कार शूयलर स्काट्स व्हीलर (Schuyler Scotts Wheeler) ने 1882 में किया था, लेकिन यह छत पंखा नहीं था यह एक टेबल पंखा (Table Fan) था। इसके बाद फिलिप दीहल ने सिलाई मशीन की मोटर पर पंखे के पर लगाकर छत पंखे का आविष्कार में किया था। वैसे 1860 से ही पंखे का उपयोग किया जाता था, लेकिन वह पंखे बिजली (Electricity) से नहीं, बल्कि पानी से चलते थे और यह पानी वाले पंखे बहुत महंगे आते थे।
शूयलर स्काट्स व्हीलर ने किए बहुत सारे आविष्कार
शूयलर स्काट्स व्हीलर ने बहुत सारे आविष्कार किए, जैसे बिजली पंखा, बिजली से चलने वाला इंजन। फिलिप दीहल (Philippe Diehl) ने इलेक्ट्रिक लैंप, और इलेक्ट्रिक सिलाई मशीन की मोटर का आविष्कार भी किया था। फिलिप ने बहुत सारी मशीन की दुकानों पर काम किया उसके बाद इन्हे सिंगर मैन्युफैक्चरिंग कंपनी में काम करने का मौका मिला।