-
Advertisement
होली पर क्यों पहनते हैं सफेद रंग के कपडे़, जानिए इसके पीछे की वजह
Last Updated on March 21, 2021 by
होली यानी रंगों का त्योहार, फिर इस दिन काफी लोग सफेद कलर के कपड़े (White clothes) क्यों पहनते हैं ? ये सवाल तो काफी लोगों के मन में आता होगा। आपने टीवी सीरियल औऱ फिल्मों में भी लोगों के सफेद रंग के कपड़े पहनकर ही होली खेलते हुए देखा होगा। मन में सवाल पैदा होना तो लाजमी है। चलिए आज आपको बताते हैं कि लोग होली पर सफेद कपड़े क्यों पहनते हैं …
यह भी पढ़ें: इन मंदिरों में पुरुषों को जाने की नहीं इजाजत, जानिए क्या हैं नियम-कानून
होली (Holi) की तैयारियां लोग काफी पहले से ही शुरू कर देते हैं। रंग आदि खरीदने से पहले तो कपड़े क्या पहनेंगे ये डिसाइड कर लिया जाता है। लड़के हों या लड़कियां सबकी पहली पसंद सफेद कपड़े ही होते हैं। सामान्य तौर पर होली में महिलाएं सफेद रंग की कुर्तियां और पुरुष सफेद कुर्ते या टी-शर्ट में नज़र आते हैं। कई महिलाएं होली खेलने के लिए डिज़ाईनर कुर्तियां बनवाती हैं। इसके साथ ही कई लड़कियां सफेद रंग की कुर्ती के साथ कलरफुल दुपट्टा प्रेफर करती हैं। दरअसल, सफेद रंग शांति का प्रतीक माना जाता है। होली को लेकर मान्यता है कि इस दिन दुश्मन भी दोस्त बन जाते हैं। ऐसे में शांति के प्रतीक सफेद रंग को विशेष महत्व दिया जाता है। मानवता और भाईचारे (Humanity and brotherhood) को दर्शाने के लिए सफेद रंग के कपड़े पहनते हैं।
यह भी पढ़ें: भगवान कृष्ण व राधा रानी को समर्पित फुलेरा दूज
हालांकि होली के दिन लोग सफेद कपड़े इसलिए भी पहनते हैं क्योंकि सफेद कलर क्लासी और ट्रेंडी लुक देता है। सफेद रंग पर हर कलर उभर कर आता है। सफेद कपड़ा एक सफेद कैनवस जैसा लगता है जिस पर ढेर सारे रंगों से कलाकारी की गई हो। सफेद कपड़ों पर गुलाल अच्छे से उभर कर आता है। होली के दिन गुलाल से भरे कपड़ों में तस्वीरें भी अच्छी आती हैं इसलिए युवाओं की होली के दिन की पहली पसंद सफेद कपड़े ही होते हैं। तो आप इस होली पर सफेद के साथ कौन सा कलर मैच करने वाले हैं पहले ही डिसाइड कर लीजिए।