-
Advertisement
करवा चौथ पर गर्लफ्रेंड के शापिंग करा रहा है शख्स, पत्नी ने अचानक आकर कर दी पिटाई
महिलाओं के लिए करवा चौथ विशेष महत्व रखता है। महिलाएं इस दिन अपने सुहाग की सलामती के लिए व्रत रखती है और रात को चांद देखने के बाद ही व्रत खोलती है। करवा चौथ के दिन एक महिला ने अपने पति की सरेआम धुनाई कर दी। इतना ही नहीं साथ में एक और युवती को भी नहीं छोड़ा। जिसने भी देखा वो इस नजारे को देख दंग रह गया। अब आप सोच रहे होंगे कि ऐसा क्या हुआ कि महिला ने दोनों को एक साथ धो डाला। चलिए आप को बताते हैं कि माजरा क्या है।
यह भी पढ़ें- viral video:जब हाथी ने चटकारे लेकर खाए गोल गप्पे तो देखते रह गए लोग
उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद में एक शख्स करवा चौथ के दिन अपनी प्रेमिका को शॉपिंग करा रहा था। अचानक पत्नी पहुंच गई और उसे रंगेहाथ पकड़ लिया। इसके बाद कुछ लोगों के साथ मिलकर पत्नी ने दोनों की जमकर पिटाई कर दी । इतना ही नहीं जब यह वाक्या हुआ तो वहां काफी संख्या में लोग भी मौजूद थे और इस नजारे को देख रहे थे। कुछ लोगों ने इस मामले को कैमरे में कैद कर लिया और वीडियो को सोशल मीडिया पर शेयर कर दिया। देखें वीडियो…
https://twitter.com/USIndia_/status/1580559887670554624
अब इस पूरे मामले को लेकर पत्नी ने पति के खिलाफ थाने में शिकायत दर्ज कराई है। फिलहाल, पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है। बताया ये भी जा रहा है कि महिला अपने पति से लड़ाई करके अपने माता-पिता के साथ रह रही थी। महिला भी अपनी मां के साथ शॉपिंग करने आई थी, तभी उसने अपने पति को दूसरी महिला के साथ देखा। जिसके बाद मामला बिगड़ गया और फिर बवाल मच गया। अब यह मामला सोशल मीडिया पर छाया हुआ है और लोग इस वीडियो को जमकर शेयर कर रहे हैं।
साभारः @USIndia

