-
Advertisement
कांगड़ा जिला में खड्ड किनारे फिर मिला महिला का शव, नहीं हुई पहचान
बैजनाथ। हिमाचल के कांगड़ा जिला में खड्ड के किनारे एक महिला का शव (Woman Body) मिला है। यह शव पुलिस थाना बैजनाथ के तहत पड़ते सेहल रोड में संसाली खड्ड (Ravine) के किनारे पर मिला है। मृतक महिला की अभी तक पहचान नहीं हो पाई है। सूचना मिलने पर पुलिस ने मौके पर पहुंच कर शव को कब्जे में लेकर आगामी जांच शुरू कर दी है।

यह भी पढ़ें:हिमाचल: मंडी में आई बाढ़ में बहकर कांगड़ा पहुंच गए दो शव, ब्यास नदी से किए बरामद
बताया जा रहा है कि खड्ड की ओर जा रहे कुछ लोगों ने इस शव (Dead Body) को देखा। जिसकी उन्होंने सूचना पुलिस को दी। इसके बाद पुलिस टीम मौके पर पहुंची। थाना प्रभारी पूजा कौंडल और डीएसपी बीडी भाटिया ने मौके का दौरा किया। उन्होंने बताया कि शव की अभी शिनाख्त नहीं हो पाई है।

पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम (Post Mortem) के लिए भिजवा दिया है। अज्ञात शव होने के कारण शव को 72 घंटे तक पहचान के लिए बैजनाथ शवगृह में रखा जाएगा। इसके बाद नियमानुसार इसका अंतिम संस्कार कर दिया जाएगा।
हिमाचल और देश-दुनिया की ताजा अपडेट के लिए join करें हिमाचल अभी अभी का Whats App Group



