-
Advertisement

हिमाचल: जहरीला पदार्थ खाने से महिला की मौत, परिजनों ने लगाया प्रताड़ना का आरोप
कांगड़ा। हिमाचल के कांगड़ा में ससुराल पक्ष से तंग आकर महिला ने जहरीला पदार्थ (Poison) खा लिया। तबीयत बिगड़ने पर उसे आनन-फानन में टांडा मेडिकल कॉलेज (Tanda Medical College) में भर्ती कराया गया। जहां उपचार के दौरान महिला की मौत (Death) हो गई। मृतक महिला के परिजनों ने ससुराल पक्ष पर मारपीट व प्रताड़ना (Harassment) का आरोप लगाया है।
यह भी पढ़ें: हिमाचल में चलती गाड़ी की खुल गई खिड़की, बाहर गिरी महिला, गई जान
इलाज के दौरान तोड़ा दम
बताया जाता है कि कांगड़ा के इच्छी की रहने वाली 33 वर्षीय आशा कुमारी ने जहरीले पदार्थ का सेवन कर लिया था। जिसके बाद उसकी तबीयत बिगड़ गई। आनन-फानन में उसे राजेंद्र प्रसाद मेडिकल कॉलेज टांडा ले जाया गया। जहां उपचार के दौरान उसकी मृत्यु हो गई है। महिला की शादी 2014 में हुई थी। इसके दो बच्चे हैं। एक लड़की छह साल की व बेटा आठ माह का है। आशा कुमारी का पति राकेश कुमार धर्मशाला में एक होटल में काम करता है।
यह भी पढ़ें: घर से बाजार गई महिला का सड़क किनारे मिला दुप्पटा और चप्पलें, खेत में पड़ी थी लाश
ससुराल पर लगाया आरोप
इधर, मामले की जानकारी मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची। शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। आगे की कार्रवाई शुरू कर दी। वहीं, मृतका के परिजनों ने महिला की हत्या का आरोप पति, सास और जेठानी पर लगाया है। पुलिस की ओर आश्वासन मिलने के बाद मायके पक्ष के लोग शांत हुए। पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।
हिमाचल और देश-दुनिया की ताजा अपडेट के लिए Subscribe करें हिमाचल अभी अभी का Telegram Channel…