-
Advertisement
हिमाचल: दो बच्चों संग ससुराल जा रही महिला की दर्दनाक हादसे में गई जान
जोगिंद्रनगर। हिमाचल के मंडी (Mandi) जिला में एक दर्दनाक सड़क हादसे (Road Accident) में एक महिला की मौत हो गई। महिला अपने दो बच्चों के साथ ससुराल जा रही थी। इसी बीच एक तेज रफ्तार बाइक सवार (Bike Rider) ने उन तीनों को जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में तीनों घायल हो गए। स्थानीय लोगों ने तीनों को अस्पताल पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने घायल अंजू देवी को मृत घोषित कर दिया। हादसे के बाद बाइक सवार वाहन के साथ ही मौके से फरार हो गया। मामला मंडी जिला के जोगिंद्रनगर (Joginder Nagar) से सामने आया है। वहीं सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर बाइक सवार के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस बाइक सवार की तलाश कर रही है।
यह भी पढ़ें:हिमाचल: सिरमौर में हिट एंड रन का मामला, बाइक सवार युवक की गई जान
मिली जानकारी के अनुसार एक महिला अंजू देवी अपने दो बच्चों बेटी वंदना व बेटा कार्तिक के साथ घर से टोबड़ी गांव में पैदल अपने ससुराल जा रही थी। इसी दौरान जोगिंद्रनगर के एचडीएफसी बैंक के सामने एक तेज रफ्तार बाइक सवार ने तीनों को जोरदार टक्कर मार दी। इस टक्कर के बाद तीनों सड़क पर गिर गए और बुरी तरह से घायल (Injured) हो गए। हादसे के बाद बाइक सवार मौके से फरार हो गया। वहीं स्थानीय लोगों ने सभी घायलों को अस्पताल पहुंचाया। जहां अंजू देवी की मौत हो गई। जबकि उसके दोनों बच्चों का इलाज किया गया। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस ने मौके पर पहुंच कर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेजा। पुलिस ने मामले की जांच में जुट गई है। वहीं फरार बाइक चालक की तलाश की जा रही है। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी को खंगालने में जुटी है।
राशन डिपो संचालक ने की आत्महत्या
राजधानी शिमला के जाखू क्षेत्र में सरकारी राशन डिपो संचालक एक युवक ने आत्महत्या कर ली है। युवक ने ऐसा कदम क्यों उठाया अभी तक इसका खुलासा नहीं हुआ है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस को मौके से कोई सुसाइड नोट भी बरामद नहीं हुआ है। मृतक व्यक्ति की पहचान अम्मी लाल ;34द्ध के रूप में हुई है। वह मूल रूप से शिमला जिला के डोडरा क्वार का रहने वाला थाए और मौजूदा समय में शिमला के भराड़ी में पत्नी व एक बेटे के साथ रहता था। बताया जा रहा है कि अम्मी लाल जाखू में उचित मूल्य की दुकान ;डिपोद्ध चलाता था। शुक्रवार सुबह इसी डिपो में उसने फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने मामला दर्ज कर आगामी जांच शुरू कर दी है।
हिमाचल और देश-दुनिया की ताजा अपडेट के लिए join करें हिमाचल अभी अभी का Whats App Group

