-
Advertisement
हिमाचल के रोहडू में महिला की हत्या, आरोपी पति गिरफ्तार
शिमला। राजधानी शिमला से लगते रोहड़ू में महिला की हत्या का मामला सामने आया है। पुलिस ने महिला के पति को गिरफ्तार कर लिया है। वहीं, शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। मृतक महिला की पहचान बबीता के रूप में की गई। महिला के पिता ने उसके पति रमेश पर हत्या का आरोप लगाया है।
यह भी पढ़ें: हिमाचल में ड्यूटी से लौट रहा था एसपीओ, दो लोगों ने दौड़ा-दौड़ाकर पीटा
बबीता के पिता श्याम लाल ने बताया कि बबीता और रमेश की शादी साल 2010 में हुई थी। शादी के कुछ दिनों बाद से रमेश बबीता के साथ मारपीट करने लगा। श्याम लाल ने बताया कि मंगलवार को उसकी दूसरी बेटी बबीता के घर गई। उसने वहां देखा कि बबीता का शव फर्श पर पड़ा हुआ है। बबीता के शरीर पर चोट के भी कई निशान दिखे। जिसके बाद उसने घटना की जानकारी रोहड़ू पुलिस को दी। वहीं, घटना के संबंध में डीएसपी रोहडू चमन लाल ने बताया कि पत्नी की हत्या के आरोप में पति को गिरफ्तार कर लिया गया है। वहीं, आरोपी पति को रिमांड में लेकर पूछताछ जारी है।
हिमाचल और देश-दुनिया के ताजा अपडेट के लिए like करे हिमाचल अभी अभी का facebook page

