-
Advertisement
महिला को थप्पड़ मारने की नौकरी, काम को दौरान चलाया FB तो धड़ से पड़ेगा चमाट
नई दिल्ली। सोशल मीडिया आज लोगों के जिंदगी का अहम हिस्सा बन चुका है। इसके बिना जिंदगी अधूरी लगती है। लोग इसके इतने आदि बन चुके हैं, कुछ घंटे भी इससे दूर नहीं रह पाते हैं। अब तो इसकी आदत के चलते लोगों के कामकाज पर भी असर पड़ने लगा है। लोगों को जब भी मौका मिलता है फेसबुक देखने लगते हैं। ऑफिस हो, घर हो, मेट्रो या फिर कहीं और। ऐसे में एक शख्स ने काम के दौरान फेसबुक खोलने पर नकेल कसने के लिए गजब जुगाड़ भिड़ाया है। शख्स ने एक ऐसी लड़की को हायर किया है, जो केवल थप्पड़ मारने का काम करती है।
यह भी पढ़ें: ऐसा भी होता हैः चार घंटे सड़क पर बैठे रहे बीजेपी विधायक, फिर मुलाकात करने आए कलेक्टर बाहर
मिली जानकारी के मुताबिक, भारतीय-अमेरिकी कारोबारी ने अपने यहां एक महिला को केवल इसलिए नौकरी पर रखा है, ताकि वो काम के बीच फेसबुक खोलने पर थप्पड़ मारे। ये बात सुनकर भले ही आपको अजीब लग रहा हो, लेकिन यह सच है। इतना ही नहीं इस मामले की चर्चा सोशल मीडिया पर भी शुरू हो गई है। रिपोर्ट के अनुसार, कंपनी के मालिक का नाम मनीष सेठी और जिस महिला को थप्पड़ मारने के लिए नौकरी पर रखा गया है उसका नाम कारा है। मनीष सेठी का कहना है कि कारा जब भी उनके साथ होती है तो उनका काम अच्छा होता है।
The story of Maneesh Sethi, the computer programmer who hired a woman to slap him in the face every time he used Facebook, resulting in massive productivity increase [read more: https://t.co/Q5fKjYtFSo] pic.twitter.com/d8pnt3Jd8k
— Massimo (@Rainmaker1973) November 10, 2021
सेठी ने बताया कि आमतौर पर काम की प्रोडक्टिविटी 35-40 प्रतिशत के आस पास होती थी। लेकिन, जब से इस महिला को हायर किया गया है प्रोडक्टिविटी 98 फीसद तक चली गई है। थप्पड़ मारने के लिए महिला को सेठी 8 डॉलर प्रति घंटे के हिसाब से सैलरी देते हैं। यहां आपको बता दें कि तकरीबन नौ साल पहले मनीष सेठी ने अपने ब्लॉग के जरिए लोगों को यह जानकारी दी थी कि उन्होंने एक महिला को नौकरी पर रखा है जो उन्हें थप्पड़ मारती है। लेकिन, अब टेस्ला के सीईओ एलन मस्क ने इस फोटो को सोशल मीडियो पर शेयर करते हुए अपना रिएक्शन दिया। जिस वजह से यह मामला एक बार फिर सुर्खियों में है।
हिमाचल और देश-दुनिया के ताजा अपडेट के लिए like करे हिमाचल अभी अभी का facebook page

