-
Advertisement
दफनाने से पहले दादी को लिपस्टिक लगा रही थी पोती, हुआ कुछ ऐसा-चेहरे से अलग हो गए होंठ
Last Updated on March 28, 2022 by sintu kumar
पहले जब किसी अपने की मौत हो जाती थी तो उसे दुखी मन से अलविदा कहते थे। वक्त के साथ अब चीजें बदलती जा रही हैं। अब बाकायदा फ्यूनरल मेकअप(Funeral Makeup) किया जाता है। यानी लाश को दफनाने से पहले उसका मेकअप किया जाता है। अंतिम विदाई देने से पहले मेकअप के जरिए खूबसूरत बनाते हैं। फ्यूनरल मेकअप के दौरान एक लड़की के साथ ऐसा कुछ हुआ कि वह पूरी जिंदगी इसे भूल नहीं पाएगी। यूके निवासी निकोल गेबल (UK resident Nicole Gable) ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर अनुभव शेयर किया है। निकोल ने अपना अनुभव शेयर करते हुए बताया कि कुछ दिनों पहले उनकी दादी का देहांत हो गया था। दादी के अंतिम संस्कार से पहले निकोल उनका फ्यूनरल मेकअप कर रही थी। इस दौरान निकोल के साथ ऐसा कुछ हुआ कि वह उस घटना को पूरी जिंदगी नहीं भूल पाएगी।
यह भी पढ़ें- ये हैं गोल्डन डस्ट से सजी सबसे महंगी फ्रेंच फ्राइज, यहां पढ़े कहां बना ये रिकार्ड
अंतिम संस्कार से पहले निकोल जब अपनी दादी का फ्यूनरल मेकअप कर रही थी तो उसे लगा कि दादी के होठों पर लिपस्टिक लगाने की जरुरत है। जैसे ही निकोल ने दादी के होंठ (Grandmother Lips) पर लिपस्टिक लगाई तो होंठ निकल कर बॉडी से अलग हो गए। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, मौत के बाद दादी की स्किन प्राकृतिक कारणों से सड़नी शुरू हो गई थी। ऐसे में जब निकोल ने दादी के होंठ पर लिपस्टिक लगाई तो होंठ चेहरे से अलग हो गए। ये देख निकोल की चीख निकल गई। वो सिर्फ अपनी दादी को आखिरी समय में खूबसूरत दिखाना चाहती थी। लेकिन बॉडी डिकम्पोजिंग के बारे में शायद वो भूल गई थी। ये घटना बेहद चर्चा का विषय बनी हुई है।